BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 09:58 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. तमिलनाडु के राज्यपाल के 10 व‍िधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए लंब‍ित रखने का फैसला अवैध : सुप्रीम कोर्ट
  2. पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव भाजपा में शामिल, बावनकुले ने दिलाई सदस्यता
  3. भारत-यूएई साझेदारी में दुबई की भूमिका अहम : क्राउन प्रिंस शेख हमदान से मुलाकात के बाद पीएम मोदी
  4. बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : राहुल गांधी की राष्ट्रपति मुर्मू से हस्तक्षेप की अपील
  5. मुद्रा योजना से भारत के फाइनेंशियल सिस्टम का लोकतंत्रीकरण हुआ : पीएम मोदी
  6. गुजरात में एआईसीसी का राष्ट्रीय अधिवेशन : कांग्रेस नेता बोले- पार्टी को पुनर्जीवित करना है
  7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन का ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ सम्मान
  8. डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी
  9. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर, टोरंटो में की आध्यात्मिक यात्रा
  10. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ अधिनियम को लेकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित
  11. तीन संगठनों ने हुर्रियत का साथ छोड़ा, अमित शाह बोले – यह भारत के संविधान में लोगों का विश्वास
  12. पीएम मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात, बोले- सपने हकीकत में बदल गए
  13. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  14. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  15. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी

गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में लहराया सोनिया गांधी और सोरोस का पोस्टर, पूछा- रिश्ता क्या कहलाता है?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 दिसंबर 2024, 9:41 PM IST
गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में लहराया सोनिया गांधी और सोरोस का पोस्टर, पूछा- रिश्ता क्या कहलाता है?
Read Time:2 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस सत्र की शुरुआत से सदन में सोरोस समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामे का दौर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने गुरुवार को सोरोस मुद्दे को लेकर संसद में प्रोटेस्ट शुरू किया है।

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और सोरेस का पोस्टर लहराया है। जिस पर लिखा है सोरेस से रिश्ता क्या है सोनिया गांधी जवाब दें। दूसरे पोस्टर पर लिखा है रिश्ता क्या कहलाता है?

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी जवाब दें जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध है? जॉर्ज सोरोस वो ही है, जो भारत को तोड़ने के लिए देश के खिलाफ बिलियन के बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है। इसलिए सोनिया गांधी जवाब दें।

भाजपा ने बीते सोमवार को राहुल गांधी पर भारत को कथित तौर पर अस्थिर करने के लिए जॉर्ज सोरोस जैसी ‘अंतरराष्ट्रीय ताकतों’ के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था। सोरोस हमेशा से कॉन्सपिरेसी थ्योरीज के केंद्र में रहे हैं।

बता दें कि भाजपा का दावा है कि सोरोस और कुछ अमेरिकी एजेंसियां, राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे एक खतरनाक त्रिकोण का हिस्सा हैं। भाजपा का दावा है कि सोनिया और राहुल गांधी के सोरोस से संबंध हैं। सोरोस के संगठन ने जम्मू-कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के विचार का समर्थन किया है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों का खंडन किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *