BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:56 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

चल रहा गुंडाराज, सरेआम मांगी जा रही फिरौती : सुशील गुप्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 6:41 AM IST
चल रहा गुंडाराज, सरेआम मांगी जा रही फिरौती : सुशील गुप्ता
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

रोहतक। आम आदमी पार्टी के हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा और दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया। सुशील गुप्ता ने हरियाणा में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है और सरेआम फिरौती मांगी जा रही है।”

आप नेता ने यह भी कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के दौरान भी प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “दिल्ली की नई सरकार ने दिल्लीवासियों से कई वादे किए थे, लेकिन कैब‍िनेट की पहली बैठक के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया। पहले दिल्ली के लोगों से किए वादे पूरे करें।”

उन्होंने हरियाणा सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपये देने, छात्राओं को स्कूटी देने और युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ भी पूरा नहीं हुआ।

गुप्ता ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है, क्योंकि वह जान चुकी है कि सरकार केवल वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पहले भी रह चुकी है, लेकिन इन लोगों ने विकास के क्या काम किए। इन लोगों ने विकास की दिशा में कोई काम नहीं किया। सिर्फ पेपर पर दिखाने के लिए इन लोगों ने काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से ही जनता के हित में काम करती हुई आई है और आगे भी करती रहेगी। हम लोग मजदूरी करके खाते हैं। इन लोगों की तरह हमने करोड़ों का पैसा जमा नहीं कराया है।

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा से भाजपा को कोई भगा पाएगा, तो वो अरविंद केजरीवाल ही भगा पाएंगे। कांग्रेस के बस की बात नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *