BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:11 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

दिल्ली की जनता को लूट रही आम आदमी पार्टी : वीरेंद्र सचदेवा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 दिसंबर 2024, 10:16 PM IST
दिल्ली की जनता को लूट रही आम आदमी पार्टी : वीरेंद्र सचदेवा
Read Time:3 Minute, 28 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर जुबानी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में बिजली के नाम पर लूट कर रही है। दिल्ली की जनता से बिजली बिल के जरिए भारी टैक्स वसूला जा रहा है।

सचदेवा ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि दिल्ली का ईमानदार कंज्यूमर, जो नियमित रूप से बिजली का बिल भरता था, उसे पीपीएससी चार्ज के नाम पर 38 से 40 प्रतिशत तक टैक्स चुकाना पड़ रहा है। यह न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि पूरी तरह से अवैध भी है। अगर दिल्ली की जनता 100 रुपये का बिल भरती है, तो उसमें 40 रुपये टैक्स के रूप में लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की सरकार और बिजली कंपनियों के खिलाफ धरने, प्रदर्शन और आंदोलन किए थे। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली सरकार से लेकर डीईआरसी (दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) को चिट्ठी भी लिखी थी। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मिलकर इस मुद्दे को उठाया था। हमारे विधायकों ने विधानसभा के अंदर भी इस विषय को उठाया था। भाजपा का यह संघर्ष अब रंग लाया है और उपराज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद अब पीपीएससी चार्ज में बड़ी राहत मिली है। अब यह चार्ज 45 प्रत‍िशत से घटाकर 13 से 18 प्रत‍िशत तक कर दिया गया है। यह दिल्ली की जनता को राहत देने वाला फैसला है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। हम मानते हैं कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही भ्रष्टाचारी हैं। कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली को लूटने का काम किया और अब आम आदमी पार्टी 12 साल से दिल्ली की जनता को लूट रही है। दिल्ली की जनता अब इन भ्रष्ट नेताओं के साथ नहीं जाएगी। उनका मन बन चुका है और आम आदमी पार्टी का शासन अब खत्म होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के संभावित गठबंधन को लेकर सचदेवा ने कहा कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का यह मानना है कि जो कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे हैं, धरना और आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *