BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 06:37 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

दिल्ली चुनाव : संगम विहार में भाजपा के चंदन चौधरी ने दर्ज की सबसे करीबी जीत, नोटा से भी कम रहा अंतर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 5:01 PM IST
दिल्ली चुनाव : संगम विहार में भाजपा के चंदन चौधरी ने दर्ज की सबसे करीबी जीत, नोटा से भी कम रहा अंतर
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुछ सीटों पर बेहद करीबी मुकाबला देखा गया। संगम विहार और त्रिलोकपुरी में तो जीत के अंतर से ज्यादा नोटा पर वोट पड़े। वहीं, जंगपुरा की हाई-प्रोफाइल सीट पर भी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया महज 675 वोट के अंतर से हार गए।

इस चुनाव में सबसे करीबी जीत भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने दर्ज की। उन्होंने संगम विहार सीट से ‘आप’ के दिनेश मोहनिया को 344 वोट से हराया है। भाजपा उम्मीदवार को 54,049 वोट और मोहनिया को 53,705 वोट मिले। खास बात यह रही कि यहां जीत के अंतर से ज्यादा 537 वोट नोटा पर पड़े। कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष चौधरी 15,863 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

त्रिलोकपुरी सीट पर भी मुकाबला काफी करीबी रहा। वहां भाजपा के रविकांत ने ‘आप’ की अंजना परचा को 392 वोटों से हरा दिया। रविकांत को 58,217 वोट मिले, जबकि परचा को 57,825 लोगों ने वोट दिया। यहां भी नोटा को 683 वोट पड़े जो हार-जीत के अंतर से ज्यादा है। कांग्रेस के अमरदीप 6,147 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

जंगपुरा सीट पर भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने ‘आप’ उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ करीबी मुकाबले में 675 वोटों से जीत दर्ज की। मारवाह को 38,859 वोट मिले, जबकि सिसोदिया को 38,184 मत मिले। कांग्रेस के फरहाद सूरी को 7,350 मत मिले। इस सीट पर 441 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

राजिंदर नगर सीट पर भाजपा के उमंग बजाज ने ‘आप’ के दुर्गेश पाठक को 1,231 मतों से हराया। बजाज को 46,671 और पाठक को 45,440 वोट मिले। कांग्रेस के विनीत यादव 4,015 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर नोटा के खाते में 571 लोगों के वोट पड़े।

महरौली सीट पर भाजपा के गजेंद्र सिंह यादव ने ‘आप’ के महेंद्र चौधरी को 1,782 मतों के नजदीकी अंतर से हराया। इस सीट पर 19 में 17 राउंड की गिनती तक ‘आप’ उम्मीदवार आगे थे। यादव को 48,349 और चौधरी को 46,567 मत मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार बालयोगी बाबा बालकनाथ रहे, जिन्हें 9,731 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पा सिंह 9,338 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। यहां नोटा का आंकड़ा 846 रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *