BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 02:16 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  2. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  3. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  4. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  5. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  6. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  7. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  8. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  9. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  10. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  11. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  12. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  13. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  14. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  15. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सम्मान राशि’ की पहली किस्त होगी जारी : अनिल गोयल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 फ़रवरी 2025, 11:32 PM IST
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सम्मान राशि’ की पहली किस्त होगी जारी : अनिल गोयल
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड में काम कर रही हैं। दिल्ली की सत्ता संभालते ही रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान योजना को लागू करने और पांच साल से लंबित कैग की रिपोर्टों को विधानसभा में पेश करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के फैसलों पर कृष्णा नगर से भाजपा विधायक अनिल गोयल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेगी।

भाजपा विधायक अनिल गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा। साथ ही कैग रिपोर्टों को भी विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला सम्मान राशि’ की पहली किस्त जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा, “दिल्ली विधानसभा में जब कैग रिपोर्ट पेश होगी तो पूर्व सरकार के काले चिट्ठे सबके सामने आएंगे। इसके अलावा भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा।”

इससे पहले भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ शुक्रवार को मुलाकात की थी। उनके बीच दिल्ली विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर भी चर्चा हुई।

विजेंद्र गुप्ता ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा सत्र के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की। विधानसभा के पटल पर 25 फरवरी को कैग की रिपोर्ट्स प्रस्तुत की जाएंगी।”

आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान भाजपा लगातार इन रिपोर्टों को विधानसभा में रखने की मांग करती रही। उन्होंने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया, जिस पर आप सरकार को फटकार सुननी पड़ी थी। इस बीच चुनाव आ गए और रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी। तीन दिवसीय विशेष सत्र में इन रिपोर्ट्स को पेश किया जाएगा। विधानसभा की बैठक 24, 25 और 27 फरवरी को होगी जबकि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *