BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 05:45 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली में इस बार जनता भाजपा की सरकार बनाएगी: विष्णु मित्तल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 दिसंबर 2024, 2:27 PM IST
दिल्ली में इस बार जनता भाजपा की सरकार बनाएगी: विष्णु मित्तल
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में जुबानी जंग तेज है। दिल्ली भाजपा महासचिव विष्णु मित्तल ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा, “दिल्ली की जनता ने इस बार मन बना लिया है और इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।“

भाजपा महासचिव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दस साल से सत्ता में हैं और इस दौरान दिल्ली में कोई खास काम नहीं हुआ। दिल्ली के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और यमुना नदी अभी भी साफ नहीं हुई है। दिल्ली के अस्पतालों की हालत इतनी खराब है कि एक बेड पर तीन-तीन मरीज लेटे हुए हैं। मोहल्ला क्लीनिक में जानवर पहुंच रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, ” दिल्ली की जनता केजरीवाल से तंग आ चुकी है। दिल्ली की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन अरविंद केजरीवाल से लेकर इनकी पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में डूब गई। चाहे वह शराब घोटाला हो या फिर क्लास रूम घोटाला।”

मित्तल ने भाजपा की ओर से तैयार वॉल का जिक्र किया। बोले, “दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे। केजरीवाल के 10 साल के भ्रष्ट शासन के खिलाफ हम इस वॉल के माध्यम से दिखाना चाहते हैं कि बीते 10 साल में दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी से क्या मिला है। दिल्ली के अंदर कई जगहों पर ऐसे वॉल लगाएंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता ‘आरोप पत्र’ को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली भाजपा कार्यालय में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया के कार्यकाल के दौरान हुए कथित घोटालों का उजागर किया गया है। भाजपा अब इस प्रदर्शनी को दिल्ली में जगह-जगह लगाकर लोगों का ध्यान इस ओर खींचने का प्रयास करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *