BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 05:20 PM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  2. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  3. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  4. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  5. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  6. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  7. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  8. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  9. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  10. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  11. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  12. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  13. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  14. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  15. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

‘दिल्ली में कानून-व्यवस्था का मजाक बना हुआ है’, तिलक नगर में मासूम से बलात्कार पर बोले मनीष सिसोदिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 9:04 PM IST
‘दिल्ली में कानून-व्यवस्था का मजाक बना हुआ है’, तिलक नगर में मासूम से बलात्कार पर बोले मनीष सिसोदिया
Read Time:4 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के तिलकनगर इलाके में सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बुधवार को तीखा हमला किया। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के राज में दिल्ली की कानून-व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। तिलकनगर इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने दिल्ली की बदहाल कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधियों में कोई डर नहीं है।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब चुनाव खत्म हो चुका है। अब अरविंद केजरीवाल को गाली देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि भाजपा को कुछ काम करके दिखाना होगा। हमारी मांग है कि भाजपा कुछ ऐसा करे, जिससे बलात्कारियों और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हो।

मनीष सिसोदिया और तिलक नगर से ‘आप’ विधायक जरनैल सिंह ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के तिलक नगर से एक बहुत ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसमें एक सात साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी की गई। यह हम सबके लिए बहुत चिंता की बात है कि दिल्ली में अपराधियों और महिलाओं के साथ गलत काम करने वालों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। दिल्ली में कानून-व्यवस्था का पूरी तरह से मजाक बना हुआ है। अपराधियों और बलात्कारियों के मन में कोई डर नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब चुनाव खत्म हो गए हैं। भाजपा को चुनाव से पहले जितनी गाली-गलौज की राजनीति करनी थी, उसने कर ली। लेकिन, अब तो गाली-गलौज की अपनी आदतों को बदलकर कुछ काम कर ले। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को पहले से दिल्ली की कानून-व्यवस्था दे रखी है। इन बलात्कारियों और अपराधियों के अंदर कानून का खौफ पैदा कीजिए। यह क्यों नहीं हो पा रहा है?

उन्होंने आरोप लगाया कि बलात्कारियों और अपराधियों को पता है कि जिनके पास कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है, उनकी प्राथमिकता में यह नहीं है। इनके नेता जब भी बोलते हैं, तो केवल अरविंद केजरीवाल को गाली देते हैं। दिल्ली के लोगों ने पहले भी भाजपा के सात सांसद चुने थे। बलात्कारियों और अपराधियों के मन में कोई खौफ पैदा कीजिए।

पार्टी विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि तिलक नगर में सात साल की बच्ची के साथ जो हुआ, उसे लेकर दिल दुखी और रोष में भी है कि गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस इस तरह मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं को रोकने में नाकाम है। चेन स्नैचिंग, स्कूटी और गाड़ी चोरी जैसी घटनाएं इतनी आम हैं कि अब लोग इनकी गिनती नहीं करते हैं। दिल्ली में आजकल फिरौती, रेप और मर्डर आम हो चुके हैं, लेकिन पुलिस इसे रोकने में बिल्कुल नाकाम है। दिल्ली के लोगों में बहुत रोष है कि हर दिन बद से बदतर होती इस कानून-व्यवस्था का नतीजा क्या होगा? हम दिल्ली के लोगों को यह आश्वासन देते हैं कि कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की इस लड़ाई में अंत तक उनके साथ खड़े रहेंगे। हम न्यायपालिका से उम्मीद करते हैं कि वह दोषियों को सख्त से सख्त और जल्दी से जल्दी सजा दे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *