BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 19 मई 2025 02:19 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी पारियां
  2. पंजाब किंग्स ने राजस्थान पर रोमांचक जीत से टॉप-2 में हासिल किया स्थान
  3. पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, मुआवजे का ऐलान
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और ड्रैगन दोनों चित, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल
  5. 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई : अखिलेश यादव
  6. विभिन्न देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजना स्वागत योग्य कदम : महबूबा मुफ्ती
  7. पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, वित्तीय विवरणों की हो रही जांच
  8. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे में पुरी की प्रियंका सेनापति
  9. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  10. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  11. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  12. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  13. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  14. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  15. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस में कलह, संदीप दीक्षित पर मुदित अग्रवाल का गंभीर आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 फ़रवरी 2025, 12:31 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस में कलह, संदीप दीक्षित पर मुदित अग्रवाल का गंभीर आरोप
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के ल‍िए हुए मतदान के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आई है। चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद के बेटे मुदित अग्रवाल ने नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुदित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि संदीप दीक्षित चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार पुनरदीप साहनी को जितवाने के लिए कांग्रेस कार्यालय को खाली करने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर संदीप दीक्षित पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बहन के माध्यम से जगत सिनेमा के मालिक से कहकर उनका चुनाव कार्यालय हटाने का प्रयास किया।

मुदित अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “संदीप दीक्षित जी, आपने जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर जो टिप्पणी की है, वह आपको शोभा नहीं देता है। आप दिल्ली में नजर तक नहीं आते हैं। लोकसभा चुनाव में जब आपको चांदनी चौक से टिकट चाहिए था, तभी ही आप नजर आए थे। आप कार्यकर्ताओं के फोन तक नहीं उठाते हैं। जयप्रकाश अग्रवाल जी को पूरी दिल्ली प्यार करती है और 80 साल उम्र में भी वह आपसे दस गुना ज़्यादा दिल्लीवालों और कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा “चुनाव के दौरान आपने चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पुनरदीप साहनी के कहने पर अपनी बहन लतिका द्वारा जगत सिनेमा के मालिक के पर मेरा चुनाव कार्यालय हटाने के लिए दबाव डाला था, क्या यह बात सच नहीं है? संदीप जी, आपको खुद के अंदर झांकना चाहिए। जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर कमेंट करना आपको शोभा नहीं देता है।”

बता दें कि राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। चुनाव के नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, भाजपा ने एक-एक सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को दी है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *