BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 10:49 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

दिल्ली विधानसभा में बजट पर चर्चा के लिए सिर्फ 1 घंटे का समय, विपक्ष ने उठाए सवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 मार्च 2025, 11:59 PM IST
दिल्ली विधानसभा में बजट पर चर्चा के लिए सिर्फ 1 घंटे का समय, विपक्ष ने उठाए सवाल
Read Time:2 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए बजट 2025-26 पर चर्चा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार बजट पर विस्तृत चर्चा से बच रही है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की कि बजट पर चर्चा के लिए कम से कम दो दिन का समय दिया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट पर चर्चा के लिए महज एक घंटे का समय दिया गया है, जबकि आमतौर पर इस प्रक्रिया में कई दिन लगते हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता और पूरे देश की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं। बजट एक महत्वपूर्ण आर्थिक दस्तावेज होता है, जिस पर गहन चर्चा और बहस आवश्यक है। लेकिन, सरकार इसे अन्य एजेंडा के बीच सीमित समय में निपटाने की कोशिश कर रही है, जो बेहद चिंताजनक है।”

आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) प्रस्तुत नहीं किया, जो कि संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आर्थिक सर्वेक्षण में ऐसा क्या था जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया? पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि 70 सदस्यों वाली विधानसभा में बजट पर चर्चा के लिए महज एक घंटे का समय देना लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ अन्याय है।

उन्होंने मांग की कि 26 और 27 मार्च को केवल बजट पर चर्चा होनी चाहिए और अन्य विषयों की चर्चा 28 मार्च को की जाए या सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा दिया जाए

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *