BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:32 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

दिल्लीवासियों को 500 रुपये की दर से साल में मिलेंगे 10 गैस सिलेंडर, मनजिंदर सिंह सिरसा की पहली बैठक में हुआ विर्मश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 10:38 PM IST
दिल्लीवासियों को 500 रुपये की दर से साल में मिलेंगे 10 गैस सिलेंडर, मनजिंदर सिंह सिरसा की पहली बैठक में हुआ विर्मश
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के बाद दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है। भाजपा सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ी राहत देते हुए 500 रुपये की दर पर सालाना 10 गैस सिलेंडर और होली व दीपावली पर दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

दिल्ली के नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की पहली बैठक में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई कि इस संबंध में अगले दो दिन में बैठक बुलाई गई है। इस योजना को लागू करने के लिए अगले दो दिनों में एक और बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से यह वादा किया था। अब, सबकी नजरें अगली बैठक पर हैं।

मंत्री सिरसा ने इस योजना के जरिए दिल्लीवासियों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह खासकर उन परिवारों के लिए फायदेमंद होगा, जो गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दिल्ली में नई सरकार का गठन हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी है। वहीं, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

इससे पहले गुरुवार को आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई थी। इस योजना को मंजूरी मिलने पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हम आयुष्मान योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह फाइल जो केंद्र सरकार को भेजी गई थी, अब वापस आ गई है। अगले सप्ताह तक आयुष्मान योजना को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक में जो अनियमितताएं हैं, उनकी जानकारी मांगी गई है। दिल्ली सरकार के बड़े-बड़े हॉस्पिटलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं वहां दौरा करने जा रहा हूं। मैं शनिवार सुबह 10 बजे अपने सांसद के साथ आरटीआर का दौरा करूंगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *