BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 12:34 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

दूसरी बार एक महिला से दूसरी महिला के हाथों में जाएगी दिल्ली की सत्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 10:57 PM IST
दूसरी बार एक महिला से दूसरी महिला के हाथों में जाएगी दिल्ली की सत्ता
Read Time:3 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने वाली हैं। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ लेंगी। दिल्ली में यह दूसरा अवसर है जब एक महिला मुख्यमंत्री हाथों से सत्ता की कमान दूसरे दल की महिला मुख्यमंत्री के हाथों में जाएगी।

इससे पहले 1998 में भाजपा नेता सुषमा स्वराज के मुख्यमंत्री रहते भाजपा चुनाव हारी थी। तब कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी थीं। अब ठीक इसी तरह आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं, लेकिन आम आदमी पार्टी दिल्ली का विधानसभा चुनाव हार चुकी है। जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी की ओर से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है।

एक खास बात यह भी है कि रेखा गुप्ता वर्तमान समय में पूरे देश में भाजपा की अकेली महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज वर्ष 1998 में सिर्फ 52 दिन के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में लौटी और शीला दीक्षित 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं।

शीला दीक्षित के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल इस सरकार के मुखिया बने। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें जेल जाना पड़ा। जेल से आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हुईं। अब भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को हराया है।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कॉलेज के दिनों में वह एक प्रमुख छात्र नेता रही हैं। वह भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी की सदस्य थीं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की महासचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की महासचिव रह चुकीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है। इसके बाद उन्होंने 2022 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।

दिल्ली विधानसभा में पहुंचने से पहले वह कई बार पार्षद और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। वह 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से दिल्ली नगर निगम की पार्षद चुनी गई थीं। इसके बाद वर्ष 2012 में वह उत्तरी पीतमपुरा से एक बार फिर से पार्षद चुनी गईं। वर्ष 2022 में वह आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय के खिलाफ दिल्ली नगर निगम में मेयर पद की उम्मीदवार भी थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *