BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:35 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

पूरी दिल्ली जान गई केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी : संदीप दीक्षित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 8:37 PM IST
पूरी दिल्ली जान गई केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी : संदीप दीक्षित
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को जोरदार निशाना साधा। संदीप दीक्षित ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी करार दिया।

संदीप दीक्षित ने बीएनटी न्यूज़ के साथ बातचीत के दौरान कहा, “पूरी दिल्ली जान गई है कि केजरीवाल सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है।”

संदीप दीक्षित आम आदमी पार्टी के उस पोस्टर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं को बेकार बताया गया है और केजरीवाल को ईमानदार।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यह खुद को ईमानदार बताते हैं, जबकि यह शराब घोटाले में जेल गए। ईमानदार हैं तो इन पर केस क्यों चल रहा है? 32 करोड़ में शीशमहल किसने बनाया? मैं समझता हूं कि सबसे बड़ा कोई भ्रष्टाचारी है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं।

नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कामों को लोग याद कर रहे हैं। इस पर संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह अच्छी बात है। मैं नई दिल्ली विधानसभा में चुनावी कैंपेन कर रहा हूं। मैंने देखा है कि लोग शीला जी के कामों को याद कर रहे हैं। दुख की बात यह है कि केजरीवाल, जो यहां से लगातार विधायक चुनकर गए, उन्हें यहां के लोग याद नहीं कर रहे हैं। इससे साफ होता है कि केजरीवाल की विदाई तय है।

अमित शाह की झुग्गी के लोगों से मुलाकात पर कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव है तो हर नेता मिलेगा, पर क्या किया और क्या करेंगे, ये देखना होगा। कांग्रेस की स्कीम थी, जहां झुग्गी, वहां मकान। भाजपा ने नया काम क्या किया है?

दिल्ली सरकार के सनातन बोर्ड पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनावी स्टंट है। इन्हें यह लग रहा है कि धीरे-धीरे इनसे सब चीजें छूट रही हैं। इसलिए यह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने कांग्रेस से संदीप दीक्षित और भाजपा से प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *