BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:47 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

पूर्व पीएम मनमोहन स‍िंह के नाम पर बनाया जाना चाह‍िए स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट : सुखजिंदर सिंह रंधावा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जनवरी 2025, 11:34 PM IST
पूर्व पीएम मनमोहन स‍िंह के नाम पर बनाया जाना चाह‍िए स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट : सुखजिंदर सिंह रंधावा
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम पर विश्व स्तरीय स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट बनाए जाने की मांग की है।

सांसद रंधावा ने कहा क‍ि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह उन्हें नहीं दिया गया। वह 10 साल भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। हमने सरकार से मांग की है कि स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट बनाया जाए। मनमोहन सिंह ने दिखाया कि संकट काल में हम कैसे अपनी इकॉनमी को सुरक्षि‍त रख सकते हैं। पूर्व पीएम ने मनमोहन स‍िंंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व को रास्ता दिखाया।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली के सीएम आतिशी को पत्र ल‍िखने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी स्टंट है और कुछ नहीं है। ये दोनों ही पार्टियां किसान विरोधी हैं। इन दोनों पार्टियों को किसानों के लिए आगे आना चाहिए और किसानों की मांग को पूरा करना चाहिए। मैं समझता हूं कि कृषि मंत्री को यह पत्र पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित उन राज्यों के मुख्यमंत्र‍ियों को भी लिखना चाहिए, जहां किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।

दिल्ली में वीर सावरकर के नाम पर इंस्टीट्यूट बनाने पर उन्होंने कहा कि जो अंग्रेजों से माफी लेकर आए उनका इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा, लेकिन जो फांसी लेकर आए उनका इंस्टीट्यूट कौन बनाएगा। आजादी के आंदोलन मेें पंजाब से भी कई लोगों को फांसी हुई थी। इन लोगों के लिए इंस्टीट्यूट कौन बनाएगा। इंस्टीट्यूट बनाना है तो शहीद भगत सिंह, लाला लाजपत राय, सुखदेव सिंह का बनाना चाहिए। मैं समझता हूं कि ऐसे लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी। ऐसे लोगों का इंस्टीट्यूट नहीं बनना चाहिए जो माफी मांग कर आए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *