BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 07:57 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

बजट में कमी के चलते केजरीवाल की इस योजना पर लगेगा ब्रेक!

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 दिसंबर 2024, 11:57 PM IST
बजट में कमी के चलते केजरीवाल की इस योजना पर लगेगा ब्रेक!
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि जल्द ही इस योजना के तहत पंजीकरण की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी। पंजीकरण की व्यवस्था संपन्न होने के बाद महिलाओं के बैंक खाते में योजना के तहत एक हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। लेकिन, वित्त विभाग ने बजट की कमी की ओर इशारा किया है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चूंकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में संभावना मानी जा रही है कि दिल्ली सरकार की इस योजना पर ब्रेक लग सकता है।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने का ऐलान किया गया था। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 2,000 करोड़ रुपये का आवंटन भी किया था।

दिल्ली के बुराड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में कहा था कि योजना जल्द ही शुरू की जाएगी और मासिक मानदेय महिलाओं के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस योजना का लाभ देने के लिए जल्द ही पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

वहीं, वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस बात की ओर इशारा किया गया है कि महिलाओं को मिलने वाली इस योजना के लाभ से दिल्ली सरकार का बजट 2025-26 घाटे में जा सकता है।

बता दें कि दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ 18 साल से 60 साल उम्र की महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए महिला का दिल्ली का वोटर होना अनिवार्य है। वोटर आईडी कार्ड अगर नहीं है तो बनवा सकते हैं। इस योजना के तहत महिला की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए। 2.50 लाख रुपये ज्यादा सालाना आय नहीं होनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *