BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 11:37 AM
  • 37.81°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  2. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  3. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  4. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  5. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  6. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  7. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  8. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  9. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  10. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  11. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा
  12. डीजीएमओ की बातचीत से पहले पीएम मोदी की बैठक, सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद
  13. मणिपुर में दो महीने में लोकप्रिय सरकार बनेगी : भाजपा सांसद
  14. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना
  15. पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका

भाजपा दिल्ली चुनाव में इतिहास रचेगी, केजरीवाल की जमानत जब्त होगी : प्रवेश वर्मा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 दिसंबर 2024, 8:12 AM IST
भाजपा दिल्ली चुनाव में इतिहास रचेगी, केजरीवाल की जमानत जब्त होगी : प्रवेश वर्मा
Read Time:7 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पूर्व बीएनटी न्यूज़ से विशेष बातचीत की। इस साक्षात्कार के दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों के साथ अन्य मुद्दों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जहां जनता के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया, तो वहीं दूसरी तरफ यह विश्वास भी जताया कि इस बार भाजपा फरवरी में इतिहास रचने जा रही है। पेश है, प्रवेश वर्मा से बातचीत के कुछ विशेष अंश:

सवाल: इस बार दिल्ली में भाजपा कितनी सीटें जीत पाएगी, क्या वह सरकार बना पाएगी?

जवाब: हमारी पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में यह सामने आया है कि भाजपा 50 सीटें जीत रही है। इस बार दिल्ली में हमारी सरकार बनना तय है।

सवाल: क्या आप अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए तैयार हैं? आप उन्हें कितने वोटों से हराएंगे?

जवाब: अगर हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत ऐसे ही जारी रही और हनुमान जी का आशीर्वाद रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब अरविंद केजरीवाल की जमानत जब्त होगी। चुनाव की तारीख अभी नहीं पता, लेकिन फरवरी में इतिहास लिखा जाएगा।

सवाल: अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो क्या आप मुख्यमंत्री आवास, जिसे आप ‘शीश महल’ कहते हैं, में जाएंगे या उसे म्यूजियम बनाएंगे?

जवाब: मेरी राय है कि अगर हमारी सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री को शीश महल में नहीं जाना चाहिए। यह महल दिल्ली वालों के सपने तोड़कर बनाया गया है। इसे दिल्ली की जनता के लिए खोल देना चाहिए और दिखाना चाहिए कि कैसे एक मुख्यमंत्री ने 86 करोड़ रुपये सिर्फ रिनोवेशन पर खर्च किए।

सवाल: संजय सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी का वोट भाजपा कटवा रही है, जो नई दिल्ली विधानसभा की निवासी हैं।

जवाब: मुझे जानकारी मिली है कि संजय सिंह ने खुद अपने वोट को कटवाने के लिए फॉर्म 6 भरा। वह यह दिखाना चाहते थे कि भाजपा उनके वोट को कटवा रही है। लेकिन प्रशासन ने जांच कर उनका वोट सही पाया। यह सब एक नकारात्मक संदेश फैलाने की कोशिश थी।

सवाल: अरविंद केजरीवाल महिलाओं को रुपये देने के ऐलान पर अड़े हुए हैं, आप इसे कैसे काउंटर करेंगे?

जवाब: 3 साल पहले पंजाब में उन्होंने महिलाओं के लिए 1000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब तक पंजाब की महिलाओं के खातों में एक भी रुपया नहीं आया। हमारे मध्य प्रदेश में 2 साल से महिलाओं को 1500 रुपये मिल रहे हैं। केजरीवाल का यह वादा भी सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है।

सवाल: अरविंद केजरीवाल इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर निकालना चाहते हैं, आप क्या कहेंगे?

जवाब: अरविंद केजरीवाल पहले राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य नेताओं को गालियां देते थे और अब उन्हीं के साथ गठबंधन कर रहे हैं। यह उनकी पुरानी आदत है। जब गठबंधन काम नहीं करता, तो वह गालियां देते हैं।

सवाल: क्या अरविंद केजरीवाल फिर जेल जाएंगे?

जवाब: अरविंद केजरीवाल पर एक केस चल रहा है और उनकी मुख्यमंत्री की सारी पावर कोर्ट ने छीन ली है। हमारी सरकार बनने पर उनकी जांच होगी और भ्रष्टाचार के कई केस सामने आएंगे।

सवाल: स्वाति मालीवाल के बारे में आपका क्या कहना है?

जवाब: स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल की सीनियर कार्यकर्ता थीं, लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया। अब वह केजरीवाल के खिलाफ बोल रही हैं। एक महिला के साथ ऐसा व्यवहार करना गलत है। केजरीवाल अपने पीए से स्वाति मालीवाल की पिटाई भी करवाते हैं। ऐसे लोग महिलाओं का सम्मान कैसे करेंगे।

सवाल: अरविंद केजरीवाल ताहिर हुसैन के मुद्दे पर चुप क्यों हैं?

जवाब: ताहिर हुसैन ने दिल्ली दंगे के दौरान बम फेंके थे और कई लोगों की हत्या की थी। अरविंद केजरीवाल उसे बचा रहे हैं क्योंकि वह उसे वोट बैंक मानते हैं। अरविंद केजरीवाल वोट बैंक प्रिय हैं।

सवाल: दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को लेकर सियासत हो रही है, ये किसकी देन है?

जवाब: बांग्लादेशी और रोहिंग्या का संबंध आम आदमी पार्टी से है। वे इन लोगों को राशन कार्ड और आई कार्ड बनवाकर बचाते हैं, जिससे दिल्ली में अपराध बढ़ रहा है। इन्हें देश से बाहर भेजना चाहिए। अरविंद केजरीवाल लगातार अमित शाह और दिल्ली पुलिस को गाली देकर इन लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं , क्योंकि यह लोग अरविंद केजरीवाल का वोट बैंक है।

सवाल: चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट के लिए आप क्या करेंगे?

जवाब: हम अरविंद केजरीवाल की सारी नाकामियों और भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखेंगे। दिल्ली के लोग जानते हैं कि केजरीवाल ने उनके लिए कोई काम नहीं किया है। जनता को बताने की जरूरत नहीं है कि अगर आप दिल्ली की जनता के घरों में जाएंगे, तो उनके घरों में मोटे मोटे बिजली के बिल आ रहे हैं। लोगों को महंगी-महंगी दवाओं के पैसे देने पड़ रहे हैं। दिल्ली की जनता इस बात को भलीभांति जानती है कि केजरीवाल ने उनके हित में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया है।

सवाल: क्या आप फिर से महिलाओं को पैसा बांटेंगे?

जवाब: अगर मैं दिल्ली में चुनाव जीतता हूं, तो महिलाओं का सम्मान करूंगा। अरविंद केजरीवाल ने 11 साल में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *