BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 02:37 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  2. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  3. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  4. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  5. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  6. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  7. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  8. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  9. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  10. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  11. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  12. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  13. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  15. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन

मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने निकाली नामांकन रैली, परिवर्तन का दावा किया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जनवरी 2025, 9:45 PM IST
मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने निकाली नामांकन रैली, परिवर्तन का दावा किया
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आगामी दिल्ली चुनाव के लिए तमाम प्रत्याशियों के नामांकन का दौर जारी है। बुधवार मालवीय नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने नामांकन रैली निकाली। उनकी रैली में भाजपा के कई दिग्गज शामिल हुए।

मालवीय नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय नामांकन के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने ग्रीन पार्क इलाके से बड़ी रैली निकाली। भाजपा प्रत्याशी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नामांकन रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज और बॉक्सर वीरेंद्र सिंह भी शामिल हुए।

भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “मेरे लिए बहुत गौरव की बात है कि छोटी बहन बांसुरी और पार्टी के सभी कार्यकर्ता मेरे नामांकन रैली में मेरे साथ हैं। किसी के लिए सबसे बड़ी ताकत यही होती है। इतनी ठंड और फॉग के कारण बहुत से लोग आए हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि इस बार दिल्ली में परिवर्तन सुनिश्चित है।”

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “बहन जब छोटी होती है, तब भी आशीर्वाद दे सकती है। मैं अपने बड़े भाई सतीश उपाध्याय को विजय होने का आशीर्वाद देती हूं। मालवीय नगर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मेरी प्रार्थना है कि भाजपा ने जो कर्मठ, जुझारू और अनुभवी प्रत्याशी दिया है,उन्हें पांच फरवरी के दिन इनको विजयी बनाइए। वादा करती हूं कि सतीश उपाध्याय और मैं मिलकर मालवीय नगर विधानसभा का कायाकल्प करेंगे। इतनी भीड़ इस बात का सबूत है कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से थक गई है, इस बार जनता बदलाव चाहती है।”

उल्लेखनीय है कि चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से दिल्ली में सक्रियता बढ़ गई है। यहां पर सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं इसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *