BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:24 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

यमुना की सफाई को लेकर प्रवेश वर्मा की केजरीवाल को चिट्ठी, पूछे सवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 10:57 PM IST
यमुना की सफाई को लेकर प्रवेश वर्मा की केजरीवाल को चिट्ठी, पूछे सवाल
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने यमुना नदी की सफाई को लेकर केजरीवाल से कुछ सवाल पूछे हैं।

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में पूछा, ”वैसे तो आप कभी सच बोलते नहीं, जो जगजाहिर भी है और ना ही सवालों का कोई सच्चा जवाब देते। वैसे कानूनन और अन्ना हजारे जी के अनुसार भी आप जनता के सरकारी नौकर हैं। फिर भी इस महान देश का नागरिक होने के नाते मैं जनता की तरफ से आपसे एक और महत्वपूर्ण सवाल पूछना चाहता हूं, जो ना सिर्फ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता (खासकर महिलाएं) बल्कि पूरी दिल्ली की जनता जानना चाहती है।”

उन्होंने आगे चिट्ठी में दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल से यमुना नदी की सफाई को लेकर तीन सवाल किए। पहला – आपके मुख्यमंत्री कार्यकाल (2015-2024) के दौरान यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने खुद के फंड से कितना बजट खर्च दिया? कृपया बजट खर्चे की सही सही जानकारी संपूर्ण विवरण सहित जरूर भेजिए।

दूसरा – आपने यमुना नदी को साफ करने के लिए खुद मुख्यमंत्री के नाते कितने आदेश जारी किए थे। कृपया उनकी भी कॉपी या विवरण जो भी आपके पास है, वो भी भेजिए? तीसरा – दिल्ली में यमुना नदी कितनी साफ आपने करवाई और कितने किलोमीटर अभी भी गंदी है?

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा हो। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर पूर्व सीएम केजरीवाल से प्रश्न पूछे थे।

भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को अपना उम्मीदवार बनाया हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *