BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 13 मई 2025 03:16 PM
  • 42.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

यमुना नदी हमारे लिए पूजनीय, भाजपा को मथुरा में भी करनी चाहिए सफाई : प्रियंका चतुर्वेदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 जनवरी 2025, 9:38 PM IST
यमुना नदी हमारे लिए पूजनीय, भाजपा को मथुरा में भी करनी चाहिए सफाई : प्रियंका चतुर्वेदी
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना नदी में जहर मिलाने वाले बयान पर सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी की सफाई को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह शर्मनाक है कि राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है। महाराष्ट्र में हमने एक उदाहरण देखा था और अब दिल्ली में यमुना नदी को लेकर सियासत हो रही है। यमुना नदी उत्तर प्रदेश में भी बहती है और इसकी सफाई को लेकर वहां भी दिक्कत है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं जब मथुरा गई थी तो वहां के लोग खुद कह रहे थे कि यमुना काफी गंदी रहती है। यमुना नदी हमारे लिए पूजनीय है और उसकी सफाई भी नहीं होती। वहां पर सरकार भारतीय जनता पार्टी की है, जिसने सफाई का वादा किया था, मथुरा की सांसद भी भाजपा की नेता हैं। मैं मानती हूं कि यमुना की सफाई को लेकर राजनीति करना बहुत ही ओछी हरकत है। भाजपा ने इसकी शुरुआत की है और इलेक्शन कमीशन अब जवाब मांग रही है। अगर वही जवाब चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांगा होता तो बहुत अच्छा होता।”

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “यमुना की सफाई हम सब की जिम्मेदारी है, ये हमारे लिए आस्था की बात है, क्योंकि ये नदी हमारे धर्म से जुड़ी हुई है। यमुना की सफाई पर राजनीति न हो बल्कि उसका जिम्मेदारी से काम किया जाना चाहिए।”

केजरीवाल ने कहा था कि यमुना के पानी में अमोनिया के स्तर को एक सुनियोजित तरीके से बढ़ाकर लोगों को जहर देने की तैयारी हो रही है। इस पर निर्वाचन आयोग ने केजरीवाल से जवाब मांगा है।

चुनाव आयोग ने अपने पत्र में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने यह आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने जानबूझकर यमुना नदी में जहर घोला था, जिससे दिल्ली में नरसंहार की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। आयोग ने आपको 29 जनवरी तक इस बयान के बारे में तथ्यों और कानूनी पक्ष के साथ प्रमाण देने का समय दिया था। आयोग को जो जवाब के रूप में एक पत्र प्राप्त हुआ, उसमें कोई स्पष्टता नहीं दी गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *