BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 17 जून 2025 05:26 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ओडिशा में हैजा का प्रकोप : नवीन पटनायक ने सरकार पर ‘लापरवाहीपूर्ण रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान में छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय का दिया है आश्वासन : उमर अब्दुल्ला
  3. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  4. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  5. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  6. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  7. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  8. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  9. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  10. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह
  11. आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
  12. पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
  13. राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं : गिरिराज सिंह
  14. उत्तराखंड: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
  15. अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने जानकारी दी

यमुना सफाई के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल के आवास के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:42 AM IST
यमुना सफाई के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल के आवास के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन
Read Time:3 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

यह विरोध प्रदर्शन केजरीवाल के घर के पास किया गया, जहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे। इसका नेतृत्व इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया।

इस प्रदर्शन में देशभर से आए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के पुतले को यमुना के गंदे पानी से नहलाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पिछले कई दिनों से यमुना के पानी को लेकर झूठ बोल रहे हैं। उनका यह झूठ अब चलने वाला नहीं है, दिल्ली की जनता ने उन्हें खारिज करने का मन बना लिया है।

वहीं उदय भानु चिब ने कहा, “देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण किसी राज्य में है तो वह दिल्ली में है। यहां प्रदूषण की वजह से बच्चों का स्कूल बंद करना पड़ा। स्वास्थ्य, पानी, बिजली से लेकर सभी मोर्चे पर आम आदमी पार्टी की सरकार असफल साबित हुई है। हम सभी केजरीवाल के आवास के बाहर उन्हें यह याद दिलाने आए हैं कि यमुना में डुबकी लगाने की बारी उनकी है। हकीकत यह है कि यमुना की हालत दयनीय बनाने के लिए केजरीवाल खुद जिम्मेदार हैं। जब से आप पार्टी दिल्ली में सत्ता में आई है, प्रदूषण और गंदगी दिल्ली की पहचान बन गई है। केजरीवाल और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप लगाने की राजनीति करने में व्यस्त हैं और वहीं दिल्ली की जनता इनके कुशासन से परेशान है।

चिब ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई से संबंधित बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सब वादे झूठ निकले। आज दिल्ली की जनता यमुना नदी के प्रदूषण से जूझ रही है, वहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है और इन सबके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। दिल्ली के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नागरिकों को पीने के पानी की आपूर्ति हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होती है, और यमुना नदी के जरिए हरियाणा से दिल्ली को पानी आता है। लेकिन भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला बना दिया है, जिसके कारण पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ा है।

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि इस पानी में ऐसा जहरीला तत्व मिलाया गया है, जिसे जल उपचार संयंत्र भी साफ नहीं कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली के एक-तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। हालांकि, जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *