BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:01 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2025, 10:46 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आज भेंट हुई। दिल्ली विकास एवं सुशासन के पथ पर अग्रसर हो, इसके लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। साथ ही मैं उनके सफल कार्यकाल की ईश्वर से कामना करता हूं।”

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज दिल्ली की नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनकल्याण की नीतियों पर जो भरोसा दिखाया है, उसे अटूट रखते हुए मुख्यमंत्री के रूप में आपका यह कार्यकाल निश्चित ही दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और जनता की सभी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”

इस पोस्ट के जवाब में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “इतने स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए गृह मंत्री अमित शाह का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके सहयोग एवं मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के सपने पूर्ण करने और विकसित दिल्ली के लक्ष्य के लिए हर क्षण प्रयत्नशील रहेगी।”

कार्यभार संभालने के बाद 22 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “आज प्रधानमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याण और सुशासन के पथ पर चलते हुए दिल्लीवासियों के सपनों को एक विकसित दिल्ली में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *