BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 07:54 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  2. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  3. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  4. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  6. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  7. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  8. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  9. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  10. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार
  11. कोलकाता में भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ धरना, 26 हजार शिक्षकों का मामला
  12. राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र
  13. वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन
  14. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
  15. मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, रेल लाइन प्रोजेक्ट, जीरकपुर बाईपास समेत तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी

‘वक्फ विधेयक पर बहस में गांधी परिवार ने मुसलमानों का साथ छोड़ा’; अमित मालवीय ने की राहुल, प्रियंका की अनुपस्थिति की आलोचना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 1:59 PM IST
‘वक्फ विधेयक पर बहस में गांधी परिवार ने मुसलमानों का साथ छोड़ा’; अमित मालवीय ने की राहुल, प्रियंका की अनुपस्थिति की आलोचना
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर तीखी बहस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अनुपस्थिति की भाजपा ने आलोचना की है और उन पर मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया, जिसकी वे अक्सर वकालत करने का दावा करते हैं।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस महत्वपूर्ण विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के दौरान दोनों प्रमुख कांग्रेस सांसदों की अनुपस्थिति के लिए निशाना साधा।

अमित मालवीय ने कहा, “मुस्लिम समुदाय को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए वे (मुसलमान) सुविधा से ज्यादा कुछ नहीं हैं। कांग्रेस के व्हिप के बावजूद प्रियंका वाड्रा उस दिन संसद में नहीं थीं, जब वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और मुसलमानों के स्वघोषित मसीहा राहुल गांधी के पास समय था, फिर भी उन्होंने विधेयक पर बोलना जरूरी नहीं समझा। इसे भावी पीढ़ियों के लिए दर्ज कर लिया जाए: जब जरूरत थी, गांधी परिवार और कांग्रेस ने मुसलमानों को छोड़ दिया, जिनके प्रतिनिधित्व का वे दावा करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा भी कांग्रेस के व्हिप के बावजूद सदन से अनुपस्थित रहीं थीं। वक्फ विधेयक पर बहस के दौरान गांधी भाई-बहनों की अनुपस्थिति ने लोगों को चौंका दिया।

इस प्रकरण ने राजनीतिक बहस को और हवा दे दी है। आलोचकों ने कांग्रेस नेतृत्व पर उन मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने में विफल रहने का आरोप लगाया है, जिनका वे समर्थन करने का दावा करते हैं। भाजपा ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए गांधी परिवार की मुस्लिम हितों के कथित प्रतिनिधित्व में ईमानदारी पर सवाल उठाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *