BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 12:16 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  2. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  3. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  4. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  5. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  6. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  7. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  8. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  9. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  10. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  11. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  12. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  13. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  14. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  15. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया

‘शीशमहल’ पर सचदेवा की पोस्ट पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया, कहा- केजरीवाल से झूठा नेता नहीं देखा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 दिसंबर 2024, 8:24 PM IST
‘शीशमहल’ पर सचदेवा की पोस्ट पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया, कहा- केजरीवाल से झूठा नेता नहीं देखा
Read Time:3 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7 स्टार रिसोर्ट का निर्माण करवाया है बीएनटी न्यूज़ ने सचदेवा के पोस्ट पर दिल्ली में रोहिणी के लोगों से बात की।

बृजेश महाजन ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जो ट्वीट कर सच्चाई बताई है, मैं समझता हूं कि यह बिल्कुल सच है। क्योंकि, 10 साल पहले सत्ता में आई आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया ने कई कसमें खाई थी। उन्होंने कहा था कि आम लोगों की सेवा करूंगा, आम आदमी बन कर रहूंगा। लेकिन, सत्ता में आने के बाद उन्होंने सिर्फ दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया है। शीशमहल में केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के पैसों को खर्च किया है, जिसकी कोई जरुरत नहीं थी। केजरीवाल ने कहा था कि गाड़ी बंगला नहीं लूंगा। लेकिन, केजरीवाल ने चार बंगलों को जोड़कर अपने लिए शीशमहल बना लिया। आजादी के बाद केजरीवाल से झूठा राजनेता हमने नहीं देखा है।

एक और निवासी राहुल अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल शुरू से ही झूठे इंसान रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा। बच्चों की कसम खाई थी। लेकिन, कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चलाई। ऐसे लोग जो अपने बच्चों को नहीं छोड़ते वह जनता का हित कैसे कर सकते हैं।

ऐसे ही डॉक्टर बंसल ने कहा कि मैं भी वीरेंद्र सचदेवा के ट्वीट का समर्थन करता हूं।

सुमित ने बताया कि केजरीवाल पढ़े-लिखे चोर हैं। केजरीवाल जब आए थे तो बहुत ही सामान्य थे। हम लोगों को लगा था कि यह हम लोगों के बीच से हैं। यह काम करेंगे। लेकिन, हकीकत सबके सामने है। यमुना प्रदूषित है। मुझे तो इनका एक भी काम नजर नहीं आता है। यह सिर्फ केंद्र की सरकार पर आरोप लगाने का काम करते हैं।

भगवान दास ने कहा कि केजरीवाल जनता को अब कितना लूटेंगे? जनता को लूटकर अपने लिए शीशमहल बनवा लिया। दिल्ली में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है।

दिल्ली के शास्त्री पार्क में रहने वाले निवासियों ने चुनाव से पहले अपनी तमाम समस्याएं बताई साथ ही अरविंद केजरीवाल के शीश महल पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि कई चक्कर दफ्तरों के काट चुके हैं लेकिन हमारी पेंशन नहीं बन रही है। दूसरे लोगों को कहना था कि केजरीवाल जब आए थे तो इनके पास टूटी हुई कार थी। आज महंगी-महंगी गाड़ियों में घूम रहे हैं। घरों में गंदा पानी आ रहा है। केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *