BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 09:04 PM
  • 40.82°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 दिसंबर 2024, 2:39 PM IST
अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की मोस्टअवेटेड नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इसी महीने शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। स्टार जोड़ी हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लेगी।

वेडिंग वेन्यू अन्नपूर्णा स्टूडियो खास मायने रखता है, क्योंकि इसकी स्थापना अभिनेता और दूल्हा बनने को तैयार नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में की थी।

इस खास जगह पर स्टार जोड़ी अपनी जिंदगी का नया अध्याय 4 दिसंबर को शुरू करने के लिए तैयार है। अन्नपूर्णा स्टूडियो हैदराबाद के बंजारा हिल्स में 22 एकड़ में फैला है। स्टूडियो में 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है और यह टॉलीवुड की फिल्मों के निर्माण का एक प्रमुख केंद्र भी है।

अन्नपूर्णा स्टूडियो की गिनती देश के सबसे बड़े फिल्म निर्माण स्टूडियो में की जाती है। शोभिता ने सोशल मीडिया पर शादी से पहले की कई रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। धुलिपाला ने ‘राता समारोह’ के लिए अपनी मां और दादी के पुराने गहने पहने थे।

राता समारोह साउथ कल्चर में शादी से पहले किए जाने वाला एक महत्वपूर्ण रस्म है, जिसमें होने वाली दुल्हन के लिए आम, जामुन के पेड़ों के पत्तों के साथ एक बांस की छड़ी लगाई जाती है और फिर उसकी नवरत्न (नौ रत्न) और नवधान्य (नौ अनाज) जैसी सामग्रियां चढ़ाकर पूजा की जाती है।

पूजा के बाद यह प्रार्थना की जाती है कि दुल्हन और दूल्हा अपनी नई गृहस्थी में खुश और सुखी जिंदगी के साथ आगे बढ़ें। राता समारोह के बाद, मंगलास्नानम रस्म होता है। मंगलास्नानम के दौरान, दुल्हन के शरीर पर हल्दी का लेप लगाया जाता है।

शोभिता के एक करीबी सूत्र ने बताया, “तेलुगू ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार शादी की रस्में 8 घंटे से ज़्यादा लंबी होंगी। शोभिता अपनी शादी में सोने की जरी से लैस कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *