BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 07:30 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  2. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  3. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  4. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  5. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  6. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  7. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  8. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  9. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  10. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  11. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  12. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  13. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  14. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  15. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां

अर्जुन कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार, फैंस को दी चेतावनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 दिसंबर 2024, 5:44 PM IST
अर्जुन कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार, फैंस को दी चेतावनी
Read Time:3 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ऑनलाइन ठगी से सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताया जो उनका मैनेजर बन कर लोगों के साथ ठगी कर रहा।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फॉलोअर्स को एक फर्जी अकाउंट के बारे में बताया, जो अपने आप को उनका मैनेजर बता रहा था। यह व्यक्ति एक ठग था। यह ठग अर्जुन के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को उनकी निजी जानकारी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए कह रहा था।

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ” मेरे संज्ञान में आया है, एक संदिग्ध शख्स लोगों से संपर्क कर रहा है और खुद को मेरा मैनेजर बता रहा है। साथ ही लोगों को मुझसे जोड़ने की बात कह रहा है। प्लीज ध्यान रखें कि ये संदेश असली नहीं हैं और मेरा इनसे कोई संबंध नहीं है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक करे या अपनी निजी जानकारी साझा करे। कृपया इन ठगों के झांसे में न आएं, सुरक्षित और सतर्क रहें। यदि आपको ऐसे संदेश मिले तो तुरंत अकाउंट के खिलाफ रिपोर्ट करें। सुरक्षित और खुशहाल क्रिसमस मनाएं।”

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव अर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ की टीम को शुभकामनाएं दी थीं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “पूरी टीम को सफलता की शुभकामनाएं! ”

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में कई सितारों से सजी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया था। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जैसे सितारे भी थे। फिल्म में सलमान खान कैमियो में नजर आए थे।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अर्जुन ने इस फिल्म के सेट पर बिताए हर पल को यादगार बताते हुए रोहित शेट्टी का धन्यवाद किया था।

उन्होंने लिखा था, “सही समय पर, सही निर्देशक के साथ जो आप पर विश्वास करता है – कभी-कभी बस इतना ही काफी होता है। जब बहुत से लोग ऐसा करने को तैयार नहीं थे, तब रोहित सर ने मुझ पर विश्वास किया और मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *