BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 11:06 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

जन्मदिन पर धर्मेंद्र को बॉबी देओल-करण देओल समेत अन्य सितारों ने दी बधाई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 दिसंबर 2024, 3:49 PM IST
जन्मदिन पर धर्मेंद्र को बॉबी देओल-करण देओल समेत अन्य सितारों ने दी बधाई
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। हिंदी सिने जगत के बड़े कलाकार धर्मेंद्र 89 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहने वाले अभिनेता को उनके प्रशंसक और परिजन शुभकामनाएं दे रहे हैं।

धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने पिता के साथ ली तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘’पापा मैं आपको बहुत प्यार करता हूं, जन्मदिन की शुभकामनाएं।“

धरम पाजी के पोते करण देओल ने एक वीडियो मोंटाज पोस्ट कर लिखा, “ जन्मदिन की शुभकामना बड़े पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।”

धर्मेंद्र को सोशल मीडिया पर सबसे पहले उनके बेटे और ‘गदर’ स्टार सनी देओल ने शुभकामना दी। सनी देओल ने कुछ तस्वीरों के साथ पिता धर्मेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।”

सनी के इस पोस्ट में कुछ फोटो उस दौरान की हैं जब सनी देओल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। सनी के पोस्ट पर फैंस की ओर से सुपरस्टार धर्मेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

89 के धर्मेंद्र इस उम्र में भी ‘हीमैन’ सक्रिय रहते हैं। दिनचर्या हो या शूटिंग सेट वह अक्सर फैंस को अपडेट देते रहते हैं।

पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल में 8 दिसंबर को 1935 में धर्मेंद्र का जन्म हुआ था। यहां से उन्होंने मुंबई तक का सफर तय किया। आज भी कई मौकों पर जब पंजाब की बात आती है तो धर्मेंद्र भावुक हो जाते हैं। वह साहनेवाल से काफी प्यार करते हैं।

धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से हिंदी सिने जगत में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘शादी’, ‘मेरा कसूर क्या है’, ‘पूजा के फूल’, ‘काजल’, ‘आकाशदीप’, ‘ममता’, ‘आए दिन बहार के’, ‘फूल और पत्थर’, ‘चांद और सूरज’, ‘शोले’, ‘बंदिनी’, ‘ममता’ जैसी फिल्मों में काम किया। शोले में निभाए कैरेक्टर वीरू ने इनकी प्रसिद्धि में चार चांद लगाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *