BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:06 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

जन्मदिन पर शहनाज को भाई शहबाज ने दी शुभकामनाएं, आधी रात में जश्न मनाती नजर आईं ‘पंजाब की कैटरीना’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 1:04 PM IST
जन्मदिन पर शहनाज को भाई शहबाज ने दी शुभकामनाएं, आधी रात में जश्न मनाती नजर आईं ‘पंजाब की कैटरीना’
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल 32 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री को उनके प्रशंसकों के साथ ही भाई शहबाज ने खास अंदाज में सुभकामनाएं दी। शहबाज ने सोशल मीडिया पर बहन का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह केक काटती नजर आईं।

शहबाज सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। बहन शहनाज गिल को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए शहबाज ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी बहन शहनाज गिल।”

साझा किए गए वीडियो में शहनाज बच्चों की तरह चुलबुली अंदाज में दो-दो केक काटती नजर आईं। वहां उपस्थित सभी लोग शहनाज के लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते सुनाई दिए। मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खासा लोकप्रिय हैं, जिनके साथ वह अक्सर मजेदार और काम से जुड़े पोस्ट साझा करती रहती हैं।

अभिनेत्री जन्मदिन की सुबह गुरुद्वारा पहुंचीं। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर गुरुद्वारा का एक वीडियो साझा कर प्रशंसकों को जानकारी दी। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गाने ‘आर नानक पार नानक’ को भी जोड़ा।

शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो गिल ने आगामी फिल्म ‘इक कुड़ी’ के बारे में प्रशंसकों को जानकारी देते हुए उसका पोस्टर साझा किया था। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी फिल्म कब रिलीज होगी। अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में तैयार फिल्म में शहनाज मुख्य भूमिका में हैं।

खास बात यह है कि पंजाबी भाषा में बनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ ही शहनाज ने अमरजीत सिंह सरोन और कौशल जोशी के साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाली है। ‘इक कुड़ी’ 13 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *