BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 01:01 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

‘नीरजा’ का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था : सोनम कपूर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2020, 2:29 PM IST
‘नीरजा’ का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था : सोनम कपूर
Read Time:1 Minute, 50 Second

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम के. आहूजा का कहना है कि साल 2016 में आई फिल्म ‘नीरजा’ में फ्लाइट अटेडेंट नीरजा भनोट का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उनके किरदार को पर्दे पर जीना अभिनेत्री के लिए सम्मान की बात थी। नीरजा भनोट की मौत 5 सितंबर 1986 को पेन एएम फ्लाइट 73 के 359 यात्रियों की जान बचाने के दौरान हो गई थी। पाकिस्तान के करांची में विमान के रुकने के दौरान आतंकवादियों ने इसका अपहरण कर लिया था। फ्लाइट में सवार भनोट को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च बहादुरी पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। वह 22 साल की उम्र में यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई थीं, वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका और पाकिस्तान में भी उन्हें कई सम्मान दिया गया।

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “एक ऐसी लड़की का किरदार निभाना जो बॉम्बे से थी और जिसने पेन एएम फ्लाइट 73 में सवार 359 लोगों की जान बचाई थी, वह न सिर्फ चुनौतीपूर्ण था, बल्कि सम्मान पाने जैसा भी था। जैसा कि फिल्म को चार साल पूरे हो गए हैं, मैं लोगों को यह याद दिलाना चाहूंगी कि किस तरह एक डर ने युवा नीरजा भनोट को हिम्मत दी थी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *