BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:45 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पति श्रीराम नेने संग ‘झीलों के शहर’ में छुट्टियां मना मुंबई लौटीं माधुरी दीक्षित, बोलीं- ‘अतुल्य भारत से मंत्रमुग्ध’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 1:06 PM IST
पति श्रीराम नेने संग ‘झीलों के शहर’ में छुट्टियां मना मुंबई लौटीं माधुरी दीक्षित, बोलीं- ‘अतुल्य भारत से मंत्रमुग्ध’
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ ‘झीलों के शहर’ उदयपुर में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की, जिसमें दोनों उदयपुर के राजकुमार संग दिखे। इस शहर की यात्रा को माधुरी ने अद्भुत बताया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रीराम नेने के साथ तस्वीरों की श्रृंखला साझा की। कैप्शन में लिखा, “हैप्पी मंडे, दोस्तों! आशा है कि आपने गणतंत्र दिवस और अपने वीकेंड का आनंद लिया होगा। पिछले वीकेंड मैं उदयपुर में थी।”

अभिनेत्री ने अपनी छुट्टियों के बारे में और जानकारी देते हुए कैप्शन में आगे लिखा, “यह इतिहास की सैर थी। उदयपुर के राजकुमार (डॉ. लक्ष्यराज सिंह) के साथ समय बिताने और उनके महल को देखने और इतने सारे लोगों से बात करने का मौका मिला, जो अद्भुत रहा। अतुल्य भारत हमें हमेशा मंत्रमुग्ध करता रहता है। जय हिंद!”

तस्वीरों में माधुरी और श्रीराम नेने सफेद रंग की पोशाक में तस्वीरों के लिए एक साथ पोज देते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने सेल्फी भी ली।

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने माता-पिता का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जिसमें वे अपने पोतों आरिन और रियान (माधुरी-श्रीराम के बच्चों के नाम) के बारे में बात करते नजर आए थे। माधुरी दीक्षित की सास ने बताया था कि जब रियान और आरिन छोटे थे तब वह कैसे थे। उन्होंने बताया था कि आरिन हमेशा अपने छोटे भाई रियान की सुरक्षा के लिए आगे आता था।

डॉ. नेने को उनकी मां ने बताया था, “वह अपने भाई रियान के लिए बहुत सुरक्षात्मक था। वह हमेशा कहता था, ‘वह मेरा भाई है, मेरा छोटा भाई है’। चाहे वह कहीं भी जाए, आरिन हमेशा उसका साथ देता।”

फैमिली पॉडकास्ट में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं, जिसमें उन्होंने बताया था कि रियान अपने बड़े भाई आरिन के लिए भी उतना ही सोचता है और उसके में भी भाई को सुरक्षा देने की भावना हमेशा रहती है।

माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ थी, जिसमें माधुरी के साथ कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, संजय मिश्रा, राजपाल यादव समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *