BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 11:40 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  2. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  3. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  4. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  5. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  6. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  7. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  8. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  9. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  10. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  11. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  12. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  13. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  14. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  15. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत

‘मैं 2010 में 15 साल की थी’ कहने के बाद ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 फ़रवरी 2020, 1:15 PM IST
‘मैं 2010 में 15 साल की थी’ कहने के बाद ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर
Read Time:2 Minute, 12 Second

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)| एक कार्यक्रम के दौरान अपनी उम्र गलत बताने के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर से ट्रोल हो गई हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया और अभिनेता जीशान अयूब के साथ ‘हिंदूस्तान शिखर समागम’ में रविवार को भाग लिया था, जहां उन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार सामने रखे। इसके अलावा सभी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर चर्चा की।

हालांकि पत्रकार रुबिका लियाकत के साथ चर्चा के दौरान ही स्वरा के साथ एक गरमागर्म बहस हो गई।

पत्रकार ने अभिनेत्री पर सीएए को लेकर उचित ज्ञान नहीं होने का भी आरोप लगाया और उन्हें बताया कि वह भारत सरकार के खिलाफ मुसलमानों को अनावश्यक रूप से भड़का रही हैं।

बहस के दौरान संवाददाता ने स्वरा से पूछा कि जब साल 2010 में पहली बार एनपीआर एकत्र किया गया था, तब उन्होंने क्यों कुछ नहीं कहा था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वरा ने कहा, “2010 में तब मैं सिर्फ 15 साल की थी।”

उनके इस जवाब ने कई लोगों की भौंहे सिकोड़ दी।

एक यूजर ने कमेंट किया, “मेरे ख्याल से स्वरा भास्कर अपनी मानसिक उम्र की ओर इशारा कर रही हैं, जो दिन पर दिन घटता जा रहा है। 2010 में 15 साल की थी। साल 2020 में शायद 8 या 9 साल की होंगी।”

दूसरे ने लिखा, “गणित ने आत्महत्या कर ली।”

वहीं विकिपीडिया के अनुसार स्वरा वर्तमान में 31 साल की हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *