BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 13 जून 2025 10:13 AM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

‘स्पेशल ऑप्स’ सीजन 2 में दांव पर होगा बहुत कुछ, हिम्मत सिंह के दिखेंगे कई रूप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मई 2025, 12:39 PM IST
‘स्पेशल ऑप्स’ सीजन 2 में दांव पर होगा बहुत कुछ, हिम्मत सिंह के दिखेंगे कई रूप
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। इसमें एक्टर के.के. मेनन एक बार फिर से पर्दे पर रॉ अफसर हिम्‍मत सिंह का किरदार निभाते दिखेंगे। मेकर्स ने नए सीजन की झलक दिखाते हुए लिखा, ‘हिम्मत और टीम वापस आ गई है!’

सीरीज की कहानी रोमांच से भरी है। इसमें दमदार किरदार और जबरदस्त एक्शन है। इस बार शो में भारतीय इंटेलिजेंस की दुनिया को और ज्यादा गहराई से दिखाया जाएगा। इस बार दांव पर बहुत कुछ होगा।

जियो हॉटस्टार के हेड ऑफ क्लस्टर, एंटरटेनमेंट, आलोक जैन ने कहा, “हमारा मकसद हमेशा से दर्शकों के लिए दमदार और असरदार कहानियां लाना रहा है। ‘स्पेशल ऑप्स’ इस कदम की ओर एक मिसाल है। सीजन 2 में हिम्मत सिंह की वापसी इस पॉपुलर फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाएगी। यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और जबरदस्त होने वाला है।”

‘स्पेशल ऑप्स’ के क्रिएटर नीरज पांडे ने कहा, ” ‘स्पेशल ऑप्स’ के साथ हमने ऐसा कुछ बनाने का सपना देखा था, जो लंबे समय तक दर्शकों को याद रहे। एक्शन, स्केल और कहानी के मामले में यह शानदार होगा। पिछली सीरीज को मिली प्रतिक्रिया ने हमारे अंदर उत्साह जगाया। इस नए सीजन का पैमाना कहीं अधिक तेज और जज्बाती होने वाला है। इस बार दर्शकों को ज्यादा रोमांच मिलेगा। इसका श्रेय हमारी फ्राइडे स्टोरीटेलर्स टीम और जियो हॉटस्टार की मजबूत साझेदारी को जाता है। हम दर्शकों के साथ इस नए सीजन की शुरुआत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

वहीं, एक्टर के.के. मेनन ने कहा, “हिम्मत सिंह एक ऐसा किरदार है, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। इस रोल में दोबारा आना मेरे लिए सौभाग्य और चुनौती दोनों है। सीजन 2 में दर्शकों को हिम्मत के नए रूप देखने को मिलेंगे। उसकी कमजोरियां, उसका हौसला और उसके फैसलों की कीमत, इस बार स्क्रिप्ट बेहद दमदार है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं कर सकता।”

निर्माताओं ने ‘स्पेशल ऑप्स’ सीजन 2 का टीजर जारी कर दिया है, लेकिन उन्होंने अब तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *