BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 07 मार्च 2025 01:40 AM
  • 19.07°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीओके पर जयशंकर के बयान ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया : अर्जुन सिंह
  2. पीएम मोदी के उत्तराखंड में योगा कैंप की अपील को श्री श्री रविशंकर ने सराहा, कहा- ‘हम सुझाव मानेंगे’
  3. बिहार : तेजस्वी ने सरकार में आने के बाद ताड़ी से बैन हटाने का किया वादा, कांग्रेस विधायक ने किया स्वागत
  4. राज्य सरकार ताड़ी के नाम पर पासी समाज को प्रताड़ित करना करे बंद : तेजस्वी यादव
  5. देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी
  6. उत्तराखंड: हर्षिल में पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना
  7. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  8. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  9. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  10. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  11. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  12. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  13. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  14. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  15. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी

अयोध्या : इकबाल अंसारी-जगत गुरु परमहंस आचार्य ने भगवान राम के साथ खेली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मार्च 2025, 10:30 PM IST
अयोध्या : इकबाल अंसारी-जगत गुरु परमहंस आचार्य ने भगवान राम के साथ खेली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल
Read Time:2 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। अयोध्या धाम के प्राचीन स्थान तपस्वी जी की छावनी में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और जगत गुरु परमहंस आचार्य ने राम लला को अबीर-गुलाल लगाया। इकबाल अंसारी और साधु-संतों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि होली का त्योहार है। फूलों, रंगों से होली खेली गई है। संतों और भगवान राम के साथ होली खेली गई। सभी पर अबीर, गुलाल और रंग बरसाए गए। हर कोई उत्सव का आनंद ले रहा है। यह अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब है। यहां कोई भेदभाव नहीं है। पूरे देश में संदेश जाना चाहिए कि रंग का कोई झगड़ा नहीं है, रंग का कोई विरोध नहीं है, सभी रंग लगने चाहिए।

जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि अयोध्या में राम लला की होली की शुरुआत वैदिक रीति से हुई। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ हुई और बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने राम लला को पहला तिलक भी लगाया। उन्होंने संतों के साथ मिलकर राम लला पर फूल और गुलाल बरसाया। होली सभी बुराइयों को छोड़कर, त्याग करके और अच्छाइयों को आत्मसात करने का त्योहार है। होली ‘सत्यमेव जयते’, मानवता और एकता का त्योहार है। यहां सब लोग राम के रंग में रंगे हैं। राम जी सभी के हैं। राम के आदर्शों पर चलने के लिए अयोध्या पूरी दुनिया को संदेश दे रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *