BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 11:44 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी ने अपने घर को पुरानी चीजों के साथ किया डेकोरेट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 दिसंबर 2024, 12:55 AM IST
अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी ने अपने घर को पुरानी चीजों के साथ किया डेकोरेट
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेता अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी ने हाल ही में अपने गोवा वाले घर की शानदार झलक दिखाई। एशियन पेंट्स यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अरशद वारसी फैंस को घर की झलक दिखाते नजर आए।

अभिनेता ने फैंस को इंटीरियर के बारे में डिटेल दिए। गोवा वाले खूबसूरत घर को मारिया ने बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया है। घर को डिजाइन या डेकोरेट करने में सबसे खास बात है कि मारिया ने इसमें परिवार की पुरानी चीजों को शामिल किया है।

अरशद ने वीडियो में दिखाया, जिसमें नीले रंग से पेंट किए कमरे में लकड़ी की एक अलमारी है, अरशद ने कहा, “यह मारिया की दादी की है। दूसरे कमरे में एक और अलमारी है, जो उनकी मां की है। अरशद ने कुछ पुराने कप और प्लेट्स भी दिखाए और बताया, “ये मारिया की दादी की थीं। मुझे लगता है कि यह अपने माता-पिता और दादा-दादी का सम्मान करने का एक तरीका भी है। ये ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको संजोकर रखना चाहिए।”

मारिया ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम असल जिंदगी में चीजों को लेकर उतना झगड़ते हैं जितना हमने सालों में बनाए घरों को लेकर लड़ाई की।”

इस पर अरशद ने कहा, “एक रिश्ते में, आपको असहमत होने के लिए सहमत होना पड़ता है। आपको लड़ना पड़ता है। यह बस ऐसा ही है। अगर मैं मारिया की हर बात से सहमत होता तो मैं झूठ बोल रहा होता।”

अरशद वारसी और मारिया गोराट्टी ने 1999 में शादी की थी। उन्होंने फरवरी, 2024 में शादी की 25वीं सालगिरह मनाई।

वहीं, ‘गोलमाल’ अभिनेता का गोवा लव भी किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने इसके बारे में कई बार बात की है। अरशद और मारिया के पास गोवा में कुछ और प्रॉपर्टी भी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *