BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 09:36 PM
  • 40.22°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

कंगना रनोट बोलीं- मुझे पद्मश्री 3 साल पहले ही मिलना था, तब एक साजिश हुई और यह प्रियंका को मिल गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2020, 4:24 PM IST
कंगना रनोट बोलीं- मुझे पद्मश्री 3 साल पहले ही मिलना था, तब एक साजिश हुई और यह प्रियंका को मिल गया
Read Time:2 Minute, 0 Second

कंगना रनोट का कहना है कि पद्मश्री उन्हें तीन साल पहले ही मिलना था। लेकिन कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनका नाम सूची से हटवा दिया था। कंगना ने यह बयान दैनिक भास्कर से खास बातचीत में दिया। वे कहती हैं, “मेरे एक को-एक्टर और एक्स को-एक्टर ने मुझे नोटिस भिजवाया था। पद्म पुरस्कार के लिए आप पर किसी भी तरह के नोटिस या केस वगैरह नहीं होने चाहिए। यह मैं कन्फर्म नहीं कर रही, पर मुझे लगता है कि उस नोटिस के चलते मेरा नाम लिस्ट से हटाया गया होगा और फिर प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री दे दिया गया था।”

अदनान पद्मश्री डिजर्व करते हैं: कंगना

अदनान सामी के पद्मश्री विवाद को लेकर कंगना रनोट ने कहा, “मुझे लगता है कि वे यह पुरस्कार डिजर्व करते हैं। ‘भारत’ एक विचार है। वह सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है। यह पूरा वैल्यू सिस्टम है। अदनान ने इस मुल्क के विचार है, को जिया है। उस पर वे खरे उतरे हैं। बहरहाल, लोगों को हर चीज से प्रॉब्लम होती है। अदनान का विरोध करने वालों को इग्नोर किया जाना चाहिए।”

बीते शुक्रवार कंगना रनोट की फिल्म ‘पंगा’ रिलीज हुई है। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। 6 दिन में इस फिल्म ने 19.83 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि, फिल्म की माउथ पब्लिसिटी बहुत अच्छी है। 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *