BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 28 अप्रैल 2025 02:54 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  2. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  3. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  4. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  5. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  6. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  7. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  8. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  9. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  10. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  11. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  12. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  13. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकारा, वीर सावरकर पर दिए बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
  14. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  15. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी

कहां जाता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2024, 10:45 PM IST
कहां जाता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा?
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बच्चों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में बच्चे हंसते और खेलते नजर आए। अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उनका पैसा कहां जाता है?

शेयर वीडियो के स्क्रीन पर “आपके सारे पैसे कहां जाते हैं” लिखा दिखाई दिया। एक बच्चा अपने पेट की ओर इशारा करता है, जबकि दूसरा अपने पेट से खेलता हुआ दिखाई देता है। पीसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो को शेयर किया।

सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ने पति निक जोनास, बेटी मालती और पालतू पेट के साथ घर पर अपने प्री-क्रिसमस इवेंट की एक झलक शेयर की थी। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के बगल में बैठी हैं और रोमांटिक पल साझा करती दिखाई दीं।

तस्वीरों में निक और प्रियंका साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इवेंट के लिए अभिनेत्री ने शानदार रेड कलर की आउटफिट पहना। वहीं, निक काले रंग के सूट में सहज रूप से स्टाइलिश दिख रहे थे। अभिनेत्री ने पोस्ट को “होम” कैप्शन के साथ शेयर किया था।

एक तस्वीर में प्रियंका और निक की लाडली मालती खेलती दिखाई दी। अंतिम तस्वीर में निक मजेदार अंदाज में पोज देते नजर आए।

हाल ही में प्रियंका और निक सउदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत किए। कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेत्री को मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए, चोपड़ा ने लिखा था, “रेड सी फिल्म फेस्टिवल, इस अद्भुत सम्मान के लिए धन्यवाद। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई।“

प्रियंका जल्द एक्शन-थ्रिलर ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनकी झोली में फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *