BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:17 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

‘छावा’ में मुगल अत्याचार देख भड़का दर्शक, मल्टीप्लेक्स की फाड़ी स्क्रीन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 10:54 PM IST
‘छावा’ में मुगल अत्याचार देख भड़का दर्शक, मल्टीप्लेक्स की फाड़ी स्क्रीन
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

भरूच। विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुजरात के भरूच से ताजा खबर सामने आई है, छावा में क्लाइमेक्स के दौरान मुगल अत्याचार को देखकर एक दर्शक ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा की स्क्रीन फाड़ दी।

भरूच में एक दर्शक जयेश वसावा हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ में संभाजी पर मुगल अत्याचारों को देख नहीं सका और आक्रोश में स्क्रीन फाड़ दी। मराठा-मुगल संघर्ष पर आधारित इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के दौरान भरूच के एक सिनेमा में यह घटना हुई।

गुजरात पुलिस ने आरोपी जयेश वसावा को गिरफ्तार कर लिया है।

मराठा गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘छावा’ का सिनेमाघरों में जादू जारी है। विवादों से नाता जुड़ने के बावजूद फिल्म तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी पत्नी महारानी येसूबाई पर आधारित है। छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। वहीं, मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका में अभिनेता अक्षय खन्ना हैं।

भव्य सेट, वीरता की कहानी, शानदार कलाकारों से सजी फिल्म विवादों में भी घिरी। फिल्म के उस सीन को लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिला था, जिसमें संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल राज्याभिषेक के बाद महारानी येसूबाई के किरदार रश्मिका मंदाना के साथ नृत्य करते नजर आए।

हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म रिलीज से पहले विवादित सीन को हटवा दिया था।

फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के पहले से फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी रही। घृष्णेश्वर मंदिर में महादेव के दर्शन से शुरुआत करने के बाद ‘छावा’ की टीम कोलकाता, पटना, संभाजीनगर और अमृतसर जैसे देश के बड़े-बड़े शहरों में गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *