BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 10 जून 2025 11:41 AM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

जिस लिवर ट्यूमर से लड़ रही दीपिका कक्कड़, जानें क्या है ये जानलेवा बीमारी और इसके लक्षण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मई 2025, 4:53 PM IST
जिस लिवर ट्यूमर से लड़ रही  दीपिका कक्कड़, जानें क्या है ये जानलेवा बीमारी और इसके लक्षण
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के लिवर ट्यूमर से जूझने की खबर ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। हमेशा मुस्कुराने वाली दीपिका ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब जब वह इस मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं, तो उनके फैंस और करीबियों की दुआएं उनके साथ हैं। इस बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका पहले व्हीलचेयर पर दिख रही हैं और फिर वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। शोएब और दीपिका की मां उन्हें दिलासा देते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस को लिवर ट्यूमर होने की खबर के बाद से लोग यह जानना चाह रहे हैं कि यह बीमारी क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इसका इलाज कैसे होता है।

बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर के मुताबिक, लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरूनी अंग है। लिवर में जब कोई गांठ या असामान्य बढ़ोतरी होती है, तो उसे लिवर ट्यूमर या हेपेटिक ट्यूमर कहा जाता है। ये दो तरह के होते हैं: बिनाइन ट्यूमर, जो कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर बहुत बड़ा हो जाए तो शरीर में तकलीफ पैदा कर सकता है, और मैलिग्नेंट ट्यूमर, घातक कैंसर होता है, जो आसपास के अंगों में फैल सकता है या शरीर के दूसरे हिस्सों तक जा सकता है।

लिवर ट्यूमर होने पर शरीर में कुछ खास लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ये लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और शुरुआत में हल्के भी हो सकते हैं। ऊपरी पेट में दर्द, खासकर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में, रह सकता है। बार-बार उल्टी आने या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। पेट भारी लग सकता है या उसमें सूजन आ सकती है। त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है। शौच का रंग सफेद या मिट्टी जैसा दिख सकता है। बिन वजह अचानक वजन कम हो सकता है। भूख कम लगना और हर समय थका-थका या कमजोरी महसूस करना आदि इसके लक्षण हैं।

लिवर ट्यूमर का इलाज बीमारी की स्टेज, प्रकार और मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर ट्यूमर छोटा है और लिवर ठीक से काम कर रहा है, तो सर्जरी से ट्यूमर को हटाया जा सकता है। कुछ मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट भी किया जाता है। साइबरनाइफ जैसी मशीन से रेडिएशन देकर ट्यूमर को हटाया जाता है। कीमोएंबोलाइजेशन और रेडियोएंबोलाइजेशन तकनीकों से कैंसर कोशिकाओं को सीधे निशाना बनाया जाता है। अब नया तरीका कीमोथेरेपी भी मौजूद है। अगर कैंसर शरीर के किसी और हिस्से से लिवर में फैला है, तो उसका भी इलाज किया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *