BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 17 मई 2025 12:27 PM
  • 43.83°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अनुराग ठाकुर, शशि थरूर, मनीष तिवारी, ओवैसी… सांसदों की टोली दुनिया के सामने खोलेगी पाकिस्तान की पोल
  2. अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा गया, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
  3. राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
  4. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
  5. ‘कांग्रेस, सपा वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा’, भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ का विपक्ष पर हमला
  6. पिछले 15 साल से विकास की राह देख रही आजादपुर मंडी, अब सफाई और सुरक्षा पर होगा पुख्ता काम : रेखा गुप्ता
  7. कांग्रेस विधायक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मांगे सबूत, रविंद्र नेगी बोले- कोथुर मंजुनाथ का बयान शर्मनाक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  9. सेना के शौर्य, वीरता और अतुलनीय साहस पर गर्व, देशभावना के साथ जुड़ी है तिरंगा यात्रा : ओम बिरला
  10. जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया : रक्षा मंत्री राजनाथ
  11. पाकिस्तान के विदेश मंत्री की गलत सूचना का पर्दाफाश, एआई फोटो को आधार बनाकर दी थी झूठी जानकारी
  12. पी चिदंबरम बोले ‘इंडी ब्लॉक कमजोर’, तो राजीव चंद्रशेखर ने समझाया कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क
  13. विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में रामगोपाल ने दी सफाई, कहा- सीएम योगी ने पूरा बयान सुने बिना किया शेयर
  14. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
  15. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’

तैमूर के नए वीडियो पर लट्टू हुईं दीपिका व आलिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 मार्च 2020, 12:23 PM IST
तैमूर के नए वीडियो पर लट्टू हुईं दीपिका व आलिया
Read Time:2 Minute, 28 Second

मुंबई, (आईएएनएस)| दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हाल ही में एक ही व्यक्ति के लिए आहें भरतीं और प्यार लुटाती नजर आई हैं। मगर जिन पर, वह रणवीर सिंह या रणबीर कपूर नहीं हैं। ये दोनों बॉलीवुड अदाकारा किसी और के लिए नहीं, बल्कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के एक वीडियो पर आहें भरती नजर आईं। तैमूर का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन रहा है और बॉलीवुड की दोनों खूबसूरत बालाओं ने इसे देखकर करीब एक ही तरह की प्रतिक्रिया भी दी है।

दरअसल, यह वीडियो एक शूटिंग सेट का है, जहां करीना कपूर और सैफ अली खान एक विज्ञापन के लिए शूट कर रहे थे। वीडियो को एक हेयर स्टाइलिस्ट द्वारा साझा किया गया है, जिसमें तैमूर हेयर ब्लोअर से खेलते नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं।

इस वीडियो पर दीपिका ने लिखा, ‘चुरा लो इसे’ तो वहीं आलिया ने कमेंट किया, ‘ओह माइ गॉड’। तैमूर का यह वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

कुछ भी हो, उत्पाद के मालिक, जिसके लिए करीना और सैफ विज्ञापन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, को प्रसन्न होना चाहिए। क्योंकि विज्ञापन के प्रदर्शित होने से पहले ही तैमूर ने एंडोर्समेंट के लिए पर्याप्त प्रचार किया है!

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। एक बॉलीवुड स्टार की तरह ही फोटोग्राफर्स भी हमेशा तैमूर की फोटो के लिए तैयार रहते हैं और उनके क्यूट अंदाज के कई दीवाने भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और लोग उसे काफी पसंद करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *