BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 01:00 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

‘देवी के पापा’ प्रिंटेड टीशर्ट पहन लाडली संग नजर आए करण, बिपाशा ने दिखाई झलक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 11:01 PM IST
‘देवी के पापा’ प्रिंटेड टीशर्ट पहन लाडली संग नजर आए करण, बिपाशा ने दिखाई झलक
Read Time:2 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर और अपनी लाडली देवी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें करण ‘देवी के पापा’ प्रिंटेड खास टीशर्ट पहने नजर आए।

डैड (करण) और बेटी (देवी) की प्यारी सी झलक दिखाने के लिए बिपाशा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया।

शेयर की गई तस्वीर में करण येलो कलर की टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर ‘देवी के पापा’ प्रिंट है। वहीं, देवी भी येलो कलर का टॉप पहने नजर आईं, जिस पर उसका नाम लिखा दिखाई दिया।

तस्वीर में देवी अपने पापा को पीछे से गले लगाती हुई दिखाई दी।

बिपाशा ने पोस्ट में मैरीन टेलर के ट्रैक ‘डैड्स एंड डॉटर्स’ को भी एड किया।

इससे पहले बिपाशा ने अपनी बेटी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह करण के साथ समय बिताती दिखी थीं। वीडियो में बिपाशा ने बताया कि करण पिछले दस सालों से हर वैलेंटाइन डे पर उन्हें एक पत्र लिखते रहे हैं। अब उन्होंने उनकी बच्ची के लिए भी पत्र लिखना शुरू कर दिया है।

बसु ने अपनी और करण की रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की। इस जोड़े को एक खूबसूरत समुद्र किनारे के सामने पोज देते देखा गया।

बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में उनकी हॉरर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। एक साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने अप्रैल 2016 में शादी की थी। शादी के लगभग पांच साल बाद वह 12 नवंबर, 2022 को मां बनीं और बेटी को जन्म दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *