BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 09:16 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  2. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  3. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  4. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  5. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  7. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  8. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  9. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  10. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  11. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताने मास्को पहुंची कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
  13. पाकिस्तानी सेना फिर बेनकाब, बोल रही आतंकी हाफिज सईद की ही जुबान, सिंधु जल समझौते पर दिया विवादित बयान
  14. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया भारत के साथ सऊदी अरब में वार्ता का प्रस्ताव
  15. ‘नफरत और कट्टरता की अमेरिका में कोई जगह नहीं’, इजरायली कर्मियों की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

धमाल मचाने आ रहा ‘हाउसफुल 5’ का एक और गाना, ‘कयामत’ का टीजर रिलीज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मई 2025, 4:20 PM IST
धमाल मचाने आ रहा ‘हाउसफुल 5’ का एक और गाना, ‘कयामत’ का टीजर रिलीज
Read Time:3 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का एक और गाना ‘कयामत’ का टीजर रिलीज हो चुका है। ‘लाल परी’ और ‘दिल ए नादान’ के बाद अब इंटरनेट पर धमाल मचाने के लिए एक और नया गाना रिलीज होने वाला है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए गाने का टीजर शेयर किया। साथ ही पोस्ट में बताया गया है कि यह पूरा गाना कब रिलीज होने वाला है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए गाने ‘कयामत’ का टीजर रिलीज किया। टीजर की शुरुआत दमदार और पेपी म्यूजिक के साथ होती है। इसके बाद फिल्म की स्टारकास्ट गाने पर डांस करती हुई दिखाई देती है। टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गाना पार्टी सॉन्ग हो सकता है।

टीजर में शुरू में ‘नच दी फिरे’ गाने के बोल सुनाई देते हैं और फिर गाने के जोशीले बोल शुरू होते हैं, जिस पर गाने का नाम रखा गया है। सभी ‘हाय कयामत.. कयामत.. तू है कयामत.. पूरी की पूरी कयामत है’ गाने के बोल पर डांस स्टेप करते दिखते हैं।

इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- ”सबसे धमाकेदार पूल पार्टी आपकी तरफ आ रही है! यह आम क्रूज नहीं बल्कि कयामत से भरा है! ‘कयामत’ गाना कल रिलीज होगा।”

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितिन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए।

‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी। दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई। इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया।

2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया। अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *