BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:14 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

पति जहीर से मिलने के लिए उत्साहित हैं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- आपको देखे एक सप्ताह हो गया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 11:02 PM IST
पति जहीर से मिलने के लिए उत्साहित हैं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- आपको देखे एक सप्ताह हो गया
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने पति और अभिनेता जहीर इकबाल से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि उन्हें जहीर को देखे एक सप्ताह हो गया और अब वह उनसे मिलने के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, “मैं आपके पास आ रही हूं जहीर इकबाल, आपको देखे हुए एक सप्ताह हो गया है। आप भी मुझसे मिलने के लिए तैयार हो जाइए।”

शेयर की गई तस्वीर में अभिनेत्री लाल रंग के ट्रैक सूट के साथ टोपी पहने दिखाई दीं।

सोनाक्षी सिन्हा पति के साथ अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक मजेदार पोस्ट के साथ कहा था कि जहीर इकबाल उनके धैर्य की परीक्षा लेते हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक और मजेदार नोकझोंक का वीडियो शेयर किया।

वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा डाइनिंग टेबल पर बैठीं और उनके पति जहीर इकबाल कुछ स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाते नजर आए। जहीर इकबाल अपनी पत्नी को कुछ खाने की पेशकश करते हैं और कहते हैं कि यह “अच्छा कार्ब्स” है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि वह डाइट पर हैं। जैसे ही अभिनेत्री खाने के लिए तैयार होती हैं, जहीर हंसते हुए खाना वापस लेकर खुद खा लेते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “वह मेरी इच्छाशक्ति और धैर्य की परीक्षा लेना जानते हैं।”

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रैफिक में फंसने पर अपनी निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लिप पोस्ट किया, जिसमें मजाकिया अंदाज में बताया था कि वह घर जाने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन शहर के ट्रैफिक की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही जहीर इकबाल के साथ अपकमिंग फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन करण रावल और संजना मल्होत्रा ​​करेंगे। सोनाक्षी ‘डबल एक्सएक्सएल’ में जहीर के साथ काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा, सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ भी है। इस ड्रामा का निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा करेंगे। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *