BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 07:08 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

पति संग मौनी रॉय ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 जनवरी 2025, 6:08 PM IST
पति संग मौनी रॉय ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

उज्जैन। अभिनेत्री मौनी रॉय शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचीं। पति सूरज नांबियार के साथ वो भस्म आरती में भी शामिल हुईं। अभिनेत्री ने बताया कि महाकाल मंदिर आकर जो अनुभव हुआ है, वो अविस्मरणीय है।

मुख्य मंदिर में भस्म आरती के बाद यश पुजारी ने पूजा सम्पन्न कराई। मंदिर में उन्होंने दो घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। अभिनेत्री नंदी हाल में शिव साधना में लीन नजर आईं।

मौनी राय ने कहा, “मुझे काफी समय से मन था कि मैं दर्शन-पूजन करूं। यहां आकर मुझे अद्भुत लगा। मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा शानदार अनुभव मिलेगा जिसे मैं कभी भूल नहीं सकती हूं।”

इसके साथ ही अभिनेत्री ने मैनेजमेंट टीम और मंदिर के पुजारी का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “जिस तरह से आपने दर्शन-पूजन कराया वह अद्भुत था। मैं आप सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।”

टीवी और फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री शिव भक्त हैं और अक्सर शिव मंदिर जाया करती हैं।

पिछले साल नवंबर में अभिनेत्री तमिलनाडु स्थित आदियोगी शिव का दर्शन करने पहुंची थीं। जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दिखाई थी।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा था, “शिवोहम् शिव स्वरूपहम, कृतज्ञ धन्य।” तस्वीरों में मौनी रॉय तमिलनाडु के कोयंबटूर में भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े भक्ति में डूबी नजर आई थीं।

आदियोगी शिव को पहले योगी के रूप में जाना जाता है। आदियोगी शिव प्रतिमा को 11 मार्च 2017 को स्थापित किया गया था। इसका निर्माण ईशा फाउंडेशन द्वारा तमिलनाडु के कोयंबटूर में करवाया गया है। प्रतिमा को आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने डिजाइन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिमा का वजन लगभग 500 टन है।

मौनी रॉय जल्द ही ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *