BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 08:17 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  2. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  3. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  4. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  5. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  6. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  7. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  8. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  9. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  10. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
  11. देश के साथ खड़े हैं कांग्रेस के समझदार नेता : भाजपा सांसद रेखा शर्मा
  12. सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरे भाजपा नेता, केशव प्रसाद बोले- ‘पहले देश है, बाद में पार्टी’
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने जाना असम में बाढ़ का हाल, सीएम सरमा बोले- पीएम के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी
  14. पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  15. शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ब्राजील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर

फिल्म निर्माता विक्रम सुगुमारन का निधन, 47 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 1:01 PM IST
फिल्म निर्माता विक्रम सुगुमारन का निधन, 47 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

चेन्नई। फिल्म निर्माता विक्रम सुगुमारन का सोमवार को चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। उन्हें समीक्षकों द्वारा प्रशंसित निर्देशन की पहली फिल्म ‘माधा यानाई कूटम’ के लिए जाना जाता है।

वह एक निर्माता को नई स्क्रिप्ट सुनाने के बाद मदुरै से वापस आ रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। हालांकि, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें होश में नहीं ला पाए।

सुगुमारन ने 1999 और 2000 के बीच निर्देशक बालू महेंद्र के सहायक के रूप में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने ‘माधा यानाई कूटम’ से अपनी पहचान बनाई, जो एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म थी, जिसे इसकी कहानी के लिए सराहा गया। उनकी सबसे हालिया निर्देशित फिल्म ‘रावण कोट्टम’ थी, जिसमें अभिनेता शांतनु भाग्यराज मुख्य भूमिका में थे।

निर्देशक के अचानक निधन से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है, प्रशंसकों और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है।

दिवंगत निर्देशक को श्रद्धांजलि देते हुए शांतनु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” आरआईपी प्यारे भाई। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और हर पल को हमेशा इन चीजों को संजोकर रखूंगा। आप बहुत जल्दी चले गए। आपकी कमी खलेगी।”

विक्रम सुगुमारन ‘थेरम पोरम’ नामक एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान, फिल्म निर्माता ने खुलासा किया था कि उन्हें इंडस्ट्री में कुछ व्यक्तियों से धोखा मिला। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

निर्देशक के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि उन्होंने मदुरै में एक निर्माता को एक स्क्रिप्ट सुनाई थी और जब यह घटना हुई तो वे बस से चेन्नई लौटने वाले थे। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विक्रम सुगुमारन के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं, जो चेन्नई में रहते हैं। वह ग्रामीण परिवेश पर बनी फिल्मों के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। उनके निधन से तमिल सिनेमा को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *