BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 11:36 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

भोजपुरी फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ का पटना में हुआ मुहूर्त

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 मार्च 2020, 10:01 AM IST
भोजपुरी फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ का पटना में हुआ मुहूर्त
Read Time:1 Minute, 40 Second

पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)| बिहार का गमछा के साथ पुराना नाता रहा है। अक्सर भोजपुरी फिल्मों में हीरो को गमछा के साथ देखा गया है, अब उसी ‘गमछे’ को लेकर गायक और अभिनेता गुंजन सिंह बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ का शुक्रवार को भव्य मुहूर्त बिहार की राजधानी पटना में धूमधाम से हुआ।

फिल्म के निर्देशक आर्यन डीडीके और अशोक सम्राट होंगे। फिल्म में गुंजन सिंह के साथ अभिनेत्री के रूप में तनुश्री नजर आएंगी। फिल्म में त्याग राज शेखावत, मॉडल समीर, गणेशलाल यादव, आनंद मोहन, चंदन, गगन राज और नेहा कुमारी भी नजर आएंगी।

फिल्म के निर्माता अशोक कुमार और जिया डीडीके हैं।

फिल्म के निर्माता अशोक कुमार ने बताया कि फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ एक व्यवसायिक फिल्म है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन का ‘फुल पैकेज’ मिलने वाला है। फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी चल रही है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक परिवेश को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *