BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 05:22 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर जताया शोक, कहा- ‘बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 1:35 PM IST
मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर जताया शोक, कहा- ‘बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए’
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। ‘यमला पगला दीवाना’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर.. राजकुमार’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों के एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके जानकार और चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शनिवार को मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर मुकुल देव की एक फोटो शेयर की और उनके परिवार के लिए दुआ की कि उन्हें यह दुख सहने की हिम्मत मिले।

मनोज बाजपेयी ने कैप्शन में लिखा, “मैं जो महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में कहना बहुत मुश्किल है। मुकुल मेरे दिल के बहुत करीब थे, जैसे सगे भाई हों। वे एक ऐसे कलाकार थे जिनका प्यार और जोश सबसे अलग था। वे बहुत जल्दी और बहुत कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए।”

एक्टर ने आगे लिखा, “मैं उनके परिवार के लिए दुआ करता हूं कि उन्हें इस दुख को सहने की ताकत मिले। मुकुल, तुम्हारी बहुत याद आएगी मेरी जान। जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक के लिए ओम शांति।”

मुकुल देव का निधन शुक्रवार रात को हुआ। उन्होंने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आरआईपी।”

‘सन ऑफ सरदार’ में उनके को-एक्टर विंदू दारा सिंह ने एक्टर संग एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “आरआईपी ब्रदर मुकुल देव। आपके साथ बिताया हुआ समय हमेशा संजोकर रखूंगा और ‘सन ऑफ सरदार 2’ में पिक्चराइज गाना आपका अंतिम गाना होगा जहां आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे।”

मुकुल देव को 2022 में हिंदी फिल्म ‘अंत द एंड’ में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन के.एस. मल्होत्रा ने किया था। इसमें दिव्या दत्ता, देव शर्मा और समीक्षा भटनागर अहम किरदार में नजर आए थे।

वह अभिनेता राहुल देव के भाई थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *