BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 12:40 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, तस्वीरों में दिखा प्रेम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 11:54 AM IST
राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, तस्वीरों में दिखा प्रेम
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी-अभिनेत्री पत्रलेखा को उनके जन्मदिन के अवसर पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। पत्रलेखा के प्रति प्यार का इजहार करने के लिए राव ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने दो तस्वीरें शेयर की और इसे सिंपल लेकिन इमोशंस से भरे कैप्शन से सजाया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो डियर। आई लव यू पत्रलेखा।”

शेयर की गई दो तस्वीरों में से पहली तस्वीर में पत्रलेखा ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा एक साथ पोज देते हुए नजर आए।

पत्रलेखा आज अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। पत्रलेखा को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पत्रलेखा के नाम एक खास मैसेज लिखा। पत्रलेखा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कुरैशी ने लिखा, “मेरी बहन, तुम हर चीज को बेहतर बनाती हो। पत्रलेखा, तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हें मिस कर रही हूं।”

तस्वीर में दोनों सफेद टी-शर्ट में नजर आईं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की। इस जोड़े ने पहली बार 2014 की फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘समझाणा’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

राजकुमार इन दिनों ‘भूल चुक माफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वाराणसी में सेट है और छोटे शहर के रोमांस को खूबसूरती से दिखाती है।

फिल्म में राजकुमार राव के किरदार का नाम रंजन है, जो अपने प्यार तितली से शादी करने की उम्मीद में सरकारी नौकरी हासिल करता है। हालांकि, शादी से ठीक पहले उसके साथ अजीब घटनाएं होती हैं, जो उसकी दुनिया को पलट कर रख देती हैं। इसके बाद एक अलग तरह की कहानी शुरू होती है।

दिनेश विजान के निर्देशन में बनी ‘भूल चुक माफ’ का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट वामिका गब्बी हैं।

फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *