BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 07:28 PM
  • 42.78°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

रेप केस में फंसे एक्टर एजाज खान की मुश्किलें बढ़ीं, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मई 2025, 4:28 PM IST
रेप केस में फंसे एक्टर एजाज खान की मुश्किलें बढ़ीं, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बलात्कार के गंभीर मामले में आरोपी अभिनेता एजाज खान को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के दिंडोशी सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

एजाज खान के खिलाफ मामला मुंबई के चारकोप थाने में दर्ज किया गया था। एक महिला अभिनेत्री ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एजाज ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और आर्थिक तथा प्रोफेशनल मदद का झूठा वादा किया।

एजाज खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी। हालांकि, पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए अदालत से कहा कि यदि उन्हें जमानत मिलती है, तो वे सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

कोर्ट ने पुलिस की दलील से सहमति जताते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एजाज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है।

माना जा रहा है कि अब एजाज खान की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि जब मुंबई के चारकोप थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, तब अभिनेता एजाज खान लापता हो गए थे। चारकोप पुलिस ने एजाज खान से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया था।

इससे पहले मई की शुरुआत में अंबोली पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। एजाज खान पर रिएलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप है, जिसके बाद सोशल मीडिया के साथ आम लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला था।

विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले 2 मई को एजाज खान को समन जारी हुआ था। उल्लू ऐप ने ‘हाउस अरेस्ट’ के सारे विवादित एपिसोड अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *