BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 11:31 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

वेव्स 2025 : सूट-बूट में सजे सितारों के बीच सादगी भरे अंदाज में खास दिखे रजनीकांत-चिरंजीवी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 मई 2025, 10:50 AM IST
वेव्स 2025 : सूट-बूट में सजे सितारों के बीच सादगी भरे अंदाज में खास दिखे रजनीकांत-चिरंजीवी
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो-विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर देश-विदेश से फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। सम्मेलन में शाहरुख खान से लेकर सैफ अली खान तक, सभी हस्तियां सूट-बूट में नजर आईं, लेकिन इस भीड़ में रजनीकांत और चिरंजीवी ने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शाहरुख खान और विक्की कौशल ब्लैक कलर के सूट में नजर आए, वहीं सैफ अली खान व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए। उन्होंने ऊपर से नेहरू जैकेट पहना हुआ था। करण जौहर, अक्षय कुमार से लेकर रणबीर कपूर तक सभी महंगे सूट में दिखाई दिए, लेकिन रजनीकांत व्हाइट कलर की पोलो टी-शर्ट में पहुंचे। उनकी इस सादगी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

उनके साथ ही चिरंजीवी भी फुल स्लीव शर्ट और पैंट में नजर आए। उन्होंने शर्ट टक इन भी नहीं किया था और बाजू को थोड़ा मोड़ रखा था।

बता दें कि वेव्स सम्मेलन 2025 मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला एक खास चार दिवसीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को कला, रचनात्मकता और मनोरंजन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्घाटन संबोधन में भारतीय सिनेमा की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ” ‘वेव्स’ एक ऐसा वैश्विक मंच है जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है। गांधी जी की 150वीं जयंती पर मैंने लोगों को उनके प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जे’ गाने के लिए कहा था। दुनिया भर के आर्टिस्ट ने इसे गाया। इसका बहुत बड़ा प्रभाव हुआ। दुनिया एकसाथ आई। हमें जग के मन को जीतना है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *