BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 11 जून 2025 07:55 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

शिकारा से डेब्यू कर रहे आदिल और सादिया, रोल के लिए दो साल तक रोजाना 8 घंटे की ट्रेनिंग दी गई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2020, 9:53 AM IST
शिकारा से डेब्यू कर रहे आदिल और सादिया, रोल के लिए दो साल तक रोजाना 8 घंटे की ट्रेनिंग दी गई
Read Time:3 Minute, 47 Second

विधु विनोद चोपड़ा बतौर डायरेक्टर ‘शिकारा’ से लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। यह कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बेस्ड है। इसमें उन्होंने पलायन की मार झेलने वाले कलाकारों को कास्ट किया। 7 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म शिकारा से दो नए चेहरे आदिल खान और सादिया डेब्यू कर रहे हैं। इन्हें एक्टर्स के तौर पर ट्रेंड करने के लिए दो साल तक रोज 8-8 घंटे तक का समय लगता था।ताकि कश्मीर की वास्तविकता की खुशबू कायम रहे।

विधु ने बताया- ‘यह भारत ही नहीं दुनिया की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे पलायन का दर्द झेलने वालों ने मिलकर बनाया है। मैं शुक्रगुजार हूं द्वारकानाथजी, बंसीलाल जी, डेजी, नैंसी पैट्रो का, जिन्होंने मिलकर इस फिल्म को बनाया है। ऐसा दुनिया के इतिहास में न कभी हुआ और न कभी होगा। कश्मीरी पंडित मिसाल हैं, जो बेघर होने के बावजूद हमने सरकार के सामने हाथ नहीं फैलाया कभी।’

बहरहाल, इस फिल्म को बनाना आसान नहीं था। जैसा फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने की टीम में रहे अभिजात जोशी ने बताया। उन्होंने कहा, ‘विधु जी का रिसर्च तो बरसों का था, मगर जब तक राहुल पंडित की किताब हाथ नहीं आई थी, तब तक हम क्लूलेस थे। उनकी किताब ‘ऑवर मून हैज ब्लड क्लॉट्स’ पढ़ने के बाद हम में हिम्मत आई कि इस पर फिल्म बनाते हैं। विधु जी ने 25 साल तक उस कश्मीर को अपने जहन में संजो कर रखा है, जो कितनी खूबसूरत थी, पलायन से पहले की। उसे भी उन्होंने फिल्म में रखा है। रिचर्ड एटनबरो को तो 18 साल लगे थे गांधी बनाने में, मगर विधु जी को 25 साल लगे शिकारा लाने में। कश्मीर के ऐसे लोकेशनों पर फिल्म शूट हुई है, जहां इससे पहले कभी शूट नहीं हुए थे। उन्हें धमकियां मिलती रहीं, मगर विधु फिल्म बनाकर ही माने। मैंने उन्हें पिछले 25 सालों में एक बार भी किसी कौम के खिलाफ कुछ बुरा कहते हुए नहीं पाया।

उन्होंने इस फिल्म में अनदेखे नए कलाकारों के साथ काम किया है। उन नए कलाकारों में आदिल खान और सादिया हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों का रोल प्ले किया है। वह इसलिए कि जैसे महान यूरोपियन फिल्म ‘अ बायसिकल थीफ’ जब हिट हुई थी तो हॉलीवुड वाले उसकी रीमेक के राइट्स लेने में लग गए थे। बड़े स्टार्स के साथ उसे बनाना चाह रहे थे। पर फिल्म के डायरेक्टर ने मना कर दिया था। उसकी रीमेक नहीं बनने दी ताकि फिल्म की असल खुशबू बनी रहे। यहां भी फिल्म के लिए इससे पहले कभी न देखे हुए कलाकारों को कास्ट किया गया ताकि वास्तविकता की खुशबू कायम रहे। उन दोनों कलाकारों को दो साल तक रोजाना आठ आठ घंटे की ट्रेनिंग दी गई।’ 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *