BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 11:13 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

शिव भक्त हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, भगवान शिव को बताया ‘आध्यात्मिक प्रेरणा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 दिसंबर 2024, 9:48 PM IST
शिव भक्त हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, भगवान शिव को बताया ‘आध्यात्मिक प्रेरणा’
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि वह बहुत धार्मिक व्यक्ति हैं। एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने अपने निजी और राजनीतिक जीवन से जुड़ी कई पहलुओं पर बात की।

आप सांसद ने साक्षात्कार में बताया कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और उन्हें ही आध्यात्मिक प्रेरणा मानते हैं।

उन्होंने बताया कि वह घर में शिव भक्ति का माहौल देखकर बड़े हुए हैं और पिता सुनील चड्ढा से प्रभावित हैं, उनके जो पिछले 40 साल से सुबह घर से निकलने से पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। एक्टर भी अपने पिता से प्रेरणा लेते हैं और सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाकर दिन की शुरुआत करते हैं।

राघव ने बताया उनके साथ उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी बहुत धार्मिक हैं और भगवान में उनकी गहरी आस्था है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने आध्यात्मिक पक्ष के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते और इसे व्यक्तिगत रखने और सार्वजनिक नहीं करने की कोशिश करते हैं।

पिछले महीने उन्होंने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर अपना जन्मदिन मनाया और गंगा आरती में भी भाग लिया था।

परिणीति और राघव ने पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में शादी की थी। शादी समारोह में राजनीतिक जगत के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य भी शामिल हुए थे।

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ बायोपिक ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।

परिणीति ने हाल ही में अपने नए शुरू किए व्लॉग (वीडियो ब्लॉग) के बारे में भी फैंस को जानकारी दी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *