BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 05:18 PM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  2. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  3. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  4. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  5. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  6. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  7. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  8. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  9. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  10. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  11. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  12. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  13. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  14. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  15. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

श्रद्धा कपूर ने फैंस से पूछा अनोखा सवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:42 AM IST
श्रद्धा कपूर ने फैंस से पूछा अनोखा सवाल
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर खाने की शौकीन हैं। कई मौकों पर खाने के प्रति अपने प्यार के बारे में वह खुलकर बात करती नजर आई हैं। उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट भी इसी बात की ओर इशारा करता है। उन्होंने इस पोस्ट में अपने प्रशंसकों से अनोखा सवाल भी पूछा है।

‘स्त्री’ फेम अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पपीते के कटोरे के साथ पोज देती नजर आईं। पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिलचस्प सवाल भी पूछा है।

अभिनेत्री ने लिखा, “आपको क्या लगता है, मैंने इसमें चाट मसाला डाला या नहीं डाला है?”

अभिनेत्री ने एक और तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्होंने अपने पपीते पर चाट मसाला डाला था। ‘बागी’ फेम अभिनेत्री ने लिखा, “भगवान ने पपीता चाट मसाला के साथ खाने के लिए ही बनाया है।”

इससे पहले श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को छोटी और प्यारी सी सलाह दी थी, जिसमें उन्होंने दिलचस्प तस्वीर और पोस्ट को शेयर किए थे।

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में से एक सेल्फी के रूप में है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपने पालतू डॉग्स के साथ मस्ती करती कैमरे में कैद हुईं। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एंगल बदलो, रंग नहीं।”

पिछले महीने श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रशंसकों को वेलेंटाइन डे गिफ्ट के लिए एक बेहतरीन आइडिया सुझाया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि हमें कोई भी ऐसी चीज तोहफे में देनी चाहिए, जिसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सके।

वहीं, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आईफा में सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका (महिला) पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। अभिनेत्री को आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, यामी गौतम, नितांशी गोयल जैसे नामों के साथ नॉमिनेट किया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा के पास ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म है, जिसमें वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *